जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
05-Mar-2026 05:01 PM
By First Bihar
NITISH KUMAR:नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से जल्द इस्तीफा देंगे। वो अब राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने आज नामांकन पर्चा भी दाखिल कर दिया है। इस मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। नीतीश कुमार, नितिन नबीन, उपेन्द्र कुशवाहा, शिवेश कुमार और रामनाथ ठाकुर ने नॉमिनेशन किया। नीतीश कुमार के इस फैसले के खिलाफ समर्थकों ने पटना में जेडीयू कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर तोड़फोड़ की।
कार्यकर्ताओं का गुस्सा आज देखने को मिला। वो जेडीयू के कुछ नेताओं के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। कह रहे थे कि पार्टी के गद्दारों को जूता मारो..गुस्साएं कार्यकर्ताओं का कहना था कि नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट नहीं किया है। आईटी में जो है भूंजा पार्टी वाले ने ट्वीट कराया है। दवा खिलाकर हमारे नेता नीतीश कुमार की मती मारी गई है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी और अशोक चौधरी को बिहार की जनता जानती है। जेडीयू के साथ गद्दारी हुआ है हमारे नेता के साथ धोखा हुआ है।
पप्पू यादव ने भी कहा है कि नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट नहीं किया है, बल्कि किसी और ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। वही सोशल मीडिया पर भी लोग भाजपा से सवाल कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के वक्त आपने पवन सिंह का प्रचार गाना बनया था जिसके बोल थे जोड़ी मोदी नीतीश की हिट होई और 25-30 फिर से नीतीश...इन नारों और दावों का क्या हुआ?
लोग यह सवाल बीजेपी के साथ जेडीयू से भी पूछ रही है। फेसबुक पर सुशील पासी अपना एक वीडियो अपलोड कर यह कह रहे हैं कि बिहार में नीतीश कुमार जी का इस्तीफा , राज्यसभा में नामांकन, साफ करता है कि बिहार की जनता के वोट को मोदी सरकार ने लूट लिया. अब देखना होगा आगे बिहार की कमान किसके हाथों में जाती है या फिर बीजेपी , RSS की कठपुतली के द्वारा सरकार चलेगी।
फेसबुक पर राणा दीपू सिंह लिखते हैं कि बिहार के मेरे एक मात्र पसंदीदा नेता है:-नीतीश कुमार जी हैं। मैंने बिहार में BJP को नहीं बल्कि नीतीश कुमार को वोट किया था और BJP नीतीश कुमार के साथ थी सिर्फ इसलिए चुनाव में BJP को समर्थन किया था। कहने का सीधा मतलब ये है कि नीतीश कुमार के बिना BJP के बारे में सोचा भी न था। खैर..समय का फेर है बस !