Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री
05-Mar-2026 11:18 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद घोषणा कर दी कि वह अब राज्यसभा जाएंगे और मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए साफ किया कि वह अब सक्रिय रूप से राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाना चाहते हैं। उनके इस ऐलान के बाद राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है और सत्ता परिवर्तन को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद जेडीयू और एनडीए के भीतर भी हलचल देखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद छोड़ने के उनके निर्णय से उनके बेटे निशांत कुमार पूरी तरह सहज नहीं हैं। बताया जा रहा है कि इसी वजह से निशांत कुमार की राजनीतिक एंट्री को लेकर जो औपचारिक घोषणा जल्द होने वाली थी, उसे फिलहाल टाल दिया गया है। पार्टी के अंदर यह चर्चा है कि निशांत कुमार को लेकर रणनीति पर अभी अंतिम सहमति बननी बाकी है।
इसी बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक ललन सिंह सीधे निशांत कुमार से मुलाकात करने पहुंचे और दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात का मकसद निशांत कुमार की नाराजगी दूर करना और उन्हें सक्रिय राजनीति में आने के लिए मनाना है।
सूत्रों का कहना है कि जेडीयू नेतृत्व चाहता है कि निशांत कुमार जल्द ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। इसके साथ ही यह भी प्रस्ताव दिया गया है कि जब बिहार में नई सरकार का गठन होगा तो निशांत कुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व और एनडीए के वरिष्ठ नेता इस फार्मूले पर विचार कर रहे हैं, ताकि सत्ता परिवर्तन के बाद भी जेडीयू का प्रभाव और संतुलन बना रहे।
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद बिहार की राजनीति में कई नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है। चर्चा है कि पहली बार राज्य में भाजपा का मुख्यमंत्री बन सकता है, जबकि जेडीयू सत्ता में साझेदार के तौर पर अहम भूमिका निभाएगी। ऐसे में निशांत कुमार को उप मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा को भी इसी राजनीतिक संतुलन के तौर पर देखा जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नीतीश कुमार का यह फैसला बिहार की राजनीति के लिए ऐतिहासिक मोड़ साबित हो सकता है। करीब दो दशकों से राज्य की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार अगर राज्यसभा जाते हैं तो यह बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत मानी जाएगी। वहीं दूसरी ओर, उनके बेटे निशांत कुमार की संभावित राजनीतिक एंट्री को भी जेडीयू के भविष्य की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन मुख्यमंत्री आवास पर बढ़ती राजनीतिक गतिविधियां और नेताओं की आवाजाही से यह साफ है कि बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर तेजी से राजनीतिक हलचल चल रही है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि निशांत कुमार क्या फैसला लेते हैं और बिहार की नई सरकार का स्वरूप कैसा होगा।