नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया सहरसा: 25 हजार के इनामी कुख्यात 'बजरंगी' गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
05-Mar-2026 04:24 PM
By First Bihar
NITISH KUMAR: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं। इसके लिए आज उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के समक्ष नामांकन भी दाखिल कर दिया। नीतीश कुमार के इस फैसले के खिलाफ समर्थकों ने पटना में जेडीयू कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर तोड़फोड़ की। नीतीश कुमार के इस फैसले को लेकर आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चन्द्र शेखर आजाद ने सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि नीतीश कुमार को जबरन मुख्यमंत्री पदसे हटाया जा रहा है। यह बिहार की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है।
आज़ाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चन्द्र शेखर आज़ाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा कि वो (राज्यसभा सांसद) बनना चाह रहे हैं या बनने पर मजबूर किया जा रहा है, यह दोनों चीजें समझनी होंगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट किया है...भाजपा की यह इच्छा थी कि वो बिहार में भी अपना मुख्यमंत्री बनाएं...चुनाव के समय यह बात तो नहीं कह पा रहे थे। उनको जबरन मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है। यह बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा है...
आजाद ने कहा कि नीतीश कुमार के ट्वीट में उनकी बेवसी नजर आ रही है। वो जाना नहीं चाहते थे, उनको जबरन मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया जा रहा है. यह बिहार की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है। नीतीश कुमार लंबे समय से अतिपिछड़ा वर्ग की राजनीति करते रहे। साम्प्रदायिकता का आरोप उनके ऊपर नहीं लगा। लंबे समय से मुस्लिम और दलित समाज के लोगों ने उनको वोट दिया। 2025 के विधानसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार को ही बिहार की जनता ने वोट दिया। खासकर महिलाओं ने उन्हें ही वोट दिया था। लेकिन आज बीजेपी उनको जबरन मुख्यमंत्री पद से हटा रही है। बिहार की जनता के साथ बीजपी ने बहुत बड़ा धोखा किया है।
सीएम नीतीश ने किया था यह ट्वीट?
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।