भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
07-Mar-2026 10:31 AM
By First Bihar
Bihar News : बिहार की राजनीति में शनिवार सुबह उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री Nitish Kumar अचानक राजभवन पहुंच गए। उनके अचानक राजभवन जाने के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव में नामांकन करने के बाद यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे हैं। ऐसे में राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा तेज हो गई है कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार सुबह अचानक राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल Arif Mohammad Khan से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन सियासी हलकों में इसे बड़े राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बिहार में राज्यपाल के पद को लेकर भी हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है। केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले ही मौजूदा राज्यपाल को हटाने का फैसला किया है और नए राज्यपाल के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है। हालांकि नए राज्यपाल का अभी तक औपचारिक रूप से आगमन नहीं हुआ है। ऐसे में वर्तमान राज्यपाल के विदाई समारोह से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने राजभवन पहुंचे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार भेंट तक सीमित नहीं हो सकती। दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने का नामांकन पर्चा भर दिया है। यानी वे राज्यसभा सदस्य के रूप में दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। यही वजह है कि उनके राजभवन पहुंचने के बाद इस्तीफे की अटकलें भी तेज हो गई हैं।
हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री या राजभवन की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन बिहार की राजनीति में यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। राज्य के राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर नीतीश कुमार वास्तव में राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह भी चर्चा है कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हैं तो राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। ऐसे में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के भीतर भी नए नेतृत्व को लेकर मंथन शुरू हो सकता है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिए गए हैं।
उधर, राजभवन में राज्यपाल के विदाई कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं। नए राज्यपाल के आने से पहले मौजूदा राज्यपाल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया जाना है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे हैं।