Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
02-Jun-2025 02:17 PM
By Viveka Nand
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीठापुर फ्लाईओवर गोलंबर पर रुककर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड का निर्माण सिपारा पुल के ऊपर से होगा और यहां पर आकर मिलेगा। मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड में मीठापुर रेलवे क्रासिंग के पास दोनों तरफ सर्विस रोड होगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ के बचे हुए कार्य को तेजी से पूर्ण करें। इससे लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी, बाईपास में लगनेवाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। पटना तथा पटना के बाहर जानेवाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुनपुन घाट पर भी गए और वहां किए गए सौंदर्योर्गीकरण कार्य का भी जायजा लिया। वहां उपस्थित लोगों से मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री को सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य कराए जाने तथा पुनपुन घाट के सौंदर्गीकरण कार्य के कराए जाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस क्षेत्र का आपने कायाकल्प कर दिया है। क्षेत्र के विकास के लिए आपने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनपुन घाट तक अब लोग आसानी से पहुंच सकेंगे और उन्हें पिंडदान करने में सहूलियत होगी। उनकी सारी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारा इस क्षेत्र से पुराना लगाव है। हम हमेशा इधर आते रहे हैं। लोगों की सुविधाओं के लिए हम लगातार कार्य में लगे रहते हैं।
मुख्यमंत्री ने महुली में बिहटा सरमेरा पथ तथा पटना-गया-डोभी पथ के क्रॉसिंग प्वाइंट अंडर पास के समीप रूककर निर्माणाधीन सर्विस रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस सर्विस पथ के निर्माण से बिहटा-सरमेरा पथ का पटना-गया-डोभी पथ से लिंक हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने पटना-गया पुराने पथ की स्थिति का भी जायजा लिया।