ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन

ब्रेन हैमरेज के बाद पूर्व विधायक अस्पताल में भर्ती, फोर्ड में मिलने पहुंचे उपेन्द्र कुशवाहा

समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और अस्थावां के पूर्व विधायक सतीश कुमार को ब्रेन हैमरेज के बाद पटना के Ford Hospital में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचकर उपेन्द्र कुशवाहा ने परिजनों और डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।

07-Mar-2026 03:01 PM

By First Bihar

PATNA: अस्थावां के पूर्व विधायक सतीश कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। ब्रेन हैमरेज के बाद आनन-फानन में उन्हें पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से परिजन काफी सदमें में हैं। 


इस बात की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा मिलने के लिए फोर्ड हॉस्पिटल पहुंच गये। उन्होंने डॉक्टरों से मिलकर सतीश कुमार के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इस दौरान परिजनों से भी मिले।


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक, अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतीश कुमार जी के ब्रेन हैमरेज की दुखद सूचना मिली थी। 


अस्पताल पहुंचकर परिजनों एवं चिकित्सक से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।बताया जा रहा है कि ब्रेन हैमरेज के बाद सतीश कुमार का इलाज फोर्ड हॉस्पिटल में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।