पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
23-Jun-2025 05:47 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीएम आवास कई दिव्यांग पहुंचे। सीएम नीतीश से मुलाकात कर मुख्यमंत्री को दिव्यांगों ने धन्यवाद दिया। कहा कि आपने बहुत अच्छी पहल की है। हम सभी दिव्यांगजनों का मासिक पेंशन 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 करने का काम आपने किया है। उनकी बातें सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि घबराइए नहीं, आने वाली दिनों में हमारी सरकार फिर से लौटेगी तो हम आप लोगों को मिलने वाली पेंशन को और बढ़ाएंगे।
दिव्यांगों ने कहा कि हम सभी के लिए भी दिव्यांग आयोग बनाया जाए सर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिल्कुल दिव्यांग आयोग बनाएंगे लेकिन सरकार को सत्ता में आने दीजिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के बाद जो लोग सीएम हाउस से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से कहा है कि हम लोगों की कई मांगे हैं। उन्होंने कहा कि सारे मांगों को हम पूरा करेंगे, सरकार फिर चुनाव के बाद आने दीजिए। दिव्यांगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारी कई मांगों को लेकर आश्वस्त किया है, यह भी कहा है कि सरकार आने के बाद दिव्यांग आयोग बनाएंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 जून को ही दिव्यांग, विधवा और बुजुर्ग का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु॰ की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।
सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे दिव्यांगों ने ₹3000 मासिक पेंशन और विकलांग आयोग के गठन की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया – "सत्ता में दोबारा आने दीजिए, विकलांग आयोग जरूर बनाएंगे।#CMNitish #DivyangPension #विकलांग_आयोग #BiharNews #Bihar pic.twitter.com/gsvt8C5Lei
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 23, 2025
पटना से प्रेम कुमार की रिपोर्ट