Nitish Kumar : बिहार की राजनीति में इन दिनों एक तस्वीर और एक मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद गेट पर खड़े नजर आए। मौका था निमंत्रण देने का। सम्राट चौधरी नीतीश कुमार खुद को आमंत्रित करने पहुंचे थे। इस मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ा दी है। खास बात यह है कि बिहार में कल यानी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आगमन होने वाला है।
बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद कई ऐसे मौके आए हैं, जब नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक साथ नजर आए हैं। लेकिन इस बार मुलाकात का अंदाज कुछ अलग चर्चा में है। सम्राट चौधरी खुद निमंत्रण लेकर पहुंचे और नीतीश कुमार खुद सम्राट चौधरी के स्वागत के लिए गेट पर खड़े दिखाई दिए। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
नीतीश कुमार खुद लेकर पहुंचे निमंत्रण
दरअसल, बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का अपना एक अलग राजनीतिक अनुभव और प्रभाव रहा है। करीब दो दशक तक राज्य की राजनीति के केंद्र में रहने के बाद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी सम्राट चौधरी के पास है। ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है। सीएम सम्राट का खुद निमंत्रण देने पहुंचना यह भी दिखाता है कि राजनीतिक जिम्मेदारियां बदलने के बावजूद नेताओं के बीच व्यक्तिगत मुलाकातों और संबंधों का सिलसिला जारी है। इस मुलाकात के दौरान सम्राट चौधरी के स्वागत का अंदाज भी चर्चा में रहा।
कल बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इधर, बिहार के लिए 21 नवंबर का दिन भी काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वैशाली जिले के राजापाकर क्षेत्र के जाफरपट्टी में उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हैं। अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल से जुड़ा कार्यक्रम भी माना जा रहा है। इस पुल के शुरू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर पटना, वैशाली और आसपास के जिलों के लोगों को इसका सीधा फायदा मिल सकता है।
बिहार की राजनीति में एक साथ दिखेंगे बड़े चेहरे
एक तरफ सम्राट चौधरी नीतीश कुमार का को निमंत्रण देने पहुंचना चर्चा में है, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटी है। अब सबकी नजरें कल होने वाले कार्यक्रम पर टिकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत एनडीए के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी रहने की संभावना है।
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और नरेंद्र मोदी तीनों ही बड़े चेहरे हैं। ऐसे में इन नेताओं की मुलाकात और एक मंच पर मौजूदगी को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है। फिलहाल नीतीश कुमार के निमंत्रण देने पहुंचने की तस्वीर ने राजनीतिक चर्चाओं को नया विषय जरूर दे दिया है।