ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

Patna News: नीतीश कुमार ने किया बिहार गौरव उद्यान का शिलान्यास, 10 एकड़ में बनेगा अनोखा पार्क

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास कार्यों को लेकर लगातार एक्शन मोड में हैं। मंगलवार को उन्होंने पटना के ऐतिहासिक बांस घाट क्षेत्र में प्रस्तावित “बिहार गौरव उद्यान - वेस्ट टू वंडर थीम पार्क” का विधिवत शिलान्यास किया।

Patna News

06-Aug-2025 11:46 AM

By First Bihar

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास कार्यों को लेकर लगातार एक्शन मोड में हैं। मंगलवार को उन्होंने पटना के ऐतिहासिक बांस घाट क्षेत्र में प्रस्तावित “बिहार गौरव उद्यान - वेस्ट टू वंडर थीम पार्क” का विधिवत शिलान्यास किया। यह पार्क भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति को समर्पित होगा और उनकी 65 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा यहां स्थापित की जाएगी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, नगर आवास विकास मंत्री जीवेश मिश्रा, तथा कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


इस थीम पार्क को 10 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा और इसकी अनुमानित लागत 15 करोड़ रुपये है। पार्क में ठोस अपशिष्ट पदार्थों (solid waste materials) से कलात्मक स्मारकों का निर्माण किया जाएगा। यहां बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति, इतिहास, और राज्य की महान विभूतियों को प्रदर्शित करने वाली मूर्तियाँ और संरचनाएं स्थापित की जाएंगी।


मंत्री नितिन नवीन ने बताया, “यह पार्क न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा, बल्कि बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाएगा। हम अपने गौरव डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति को सहेजने के लिए यह पार्क बना रहे हैं।”


नगर आवास विकास मंत्री जीवेश मिश्रा ने बताया कि, “यह पार्क पूरी तरह से खास होगा। इसमें बिहार की हर प्रमुख विभूति की प्रतिमा लगाई जाएगी। एक ही जगह पर लोग डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, वीर कुंवर सिंह, बिंदी तिवारी जैसी ऐतिहासिक हस्तियों को देख सकेंगे। यहां 65 फीट ऊंची डॉ. राजेंद्र प्रसाद की भव्य मूर्ति भी लगाई जाएगी।”


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर यह भी कहा कि बिहार अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। “अब निवेशक बिहार की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यहां उद्योगों की स्थापना हो रही है और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।”


यह पार्क न केवल राज्य की धरोहर और पर्यावरणीय पहल का प्रतीक बनेगा, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। बांस घाट स्थित यह स्थल आने वाले समय में पटना का प्रमुख आकर्षण बन सकता है। इसके निर्माण से आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियाँ और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की भी उम्मीद है।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट