ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

NITISH KUMAR CABINET MEETING : आखिर क्या फैसला लेने वाले हैं CM नीतीश कुमार, एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार बुलाई कैबिनेट की बैठक

NITISH KUMAR CABINET MEETING : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त को मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। कयास लगाया जा रहा है कि कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ...

28-Aug-2025 02:39 PM

By First Bihar

NITISH KUMAR CABINET MEETING : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त को मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। कयास लगाया जा रहा है कि कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली गए थे और वहां से वापस आने के बाद उन्होंने कैबिनेट की बैठक बुलाई झाई। ऐसे में इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त को एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। 10:30 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में यह बैठक होगी। एक सप्ताह में मुख्यमंत्री दूसरी बार कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं। इसको लेकर हर तरफ चर्चा का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर सीएम ने अचनाक बैठक क्यों बुलाई है। 


मालूम हो कि, मंगलवार 26 अगस्त को यानी दो दिन पहले कैबिनेट की बैठक हुई थी। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में निवेश के प्रोत्साहन के लिए 1000 करोड़ निवेश करने वाले को 25 एकड़, तो 100 करोड़ निवेश करने और 1000 लोगों को रोजगार देने वाले को 10 एकड़ फ्री जमीन देने का भी फैसला लिया था। इसके अलावा कई तरह के आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की है। 


इधर, बिहार सरकार ने पिछले 2 महीने में डेढ़ दर्जन से भी अधिक बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें 125 यूनिट फ्री बिजली देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि ₹400 से ₹1100 बढ़ाने के साथ रसोईया का मानदेय, किसान सलाहकार का मानदेय, फिजिकल टीचर का मानदेय, जेपी सेनानी पेंशन की राशि बढ़ाने के साथ कलाकार पेंशन योजना शुरू करने, युवा आयोग का गठन करने और औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार को लेकर पैकेज दिए जाने का भी बड़ा फैसला लिया है।