ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

NITISH KUMAR CABINET MEETING : नीतीश कुमार ने फिर बुलाई कैबिनेट बैठक, महिलाओं के लिए नई योजना के बाद अब पुरुषों को लेकर भी हो सकता है एलान

NITISH KUMAR CABINET MEETING : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 02 सितम्बर को एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई। यह लगातार तीसरी बार है जब उन्होंने कम समय के अंतराल पर बैठक की है।

01-Sep-2025 02:50 PM

By First Bihar

NITISH KUMAR CABINET MEETING : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह कयास लगाया जा रहा है कि कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया और आर्थिक मदद देने का एलान किया। इसके बाद अब उन्होंने एक बार फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। ऐसे में इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई है। 


जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 02 सितम्बर को एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। 10:30 बजे से मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हाल में यह बैठक होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार तीसरी बार कैबिनेट की बैठक करने जा रहे हैं। इसको लेकर हर तरफ चर्चा का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर सीएम ने अचनाक बैठक क्यों बुलाई है। 

मालूम हो कि, कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना ’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।


इधर, बिहार सरकार ने पिछले 2 महीने में डेढ़ दर्जन से भी अधिक बड़े फैसले लिए हैं। जिसमें 125 यूनिट फ्री बिजली देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि ₹400 से ₹1100 बढ़ाने के साथ रसोईया का मानदेय, किसान सलाहकार का मानदेय, फिजिकल टीचर का मानदेय, जेपी सेनानी पेंशन की राशि बढ़ाने के साथ कलाकार पेंशन योजना शुरू करने, युवा आयोग का गठन करने और औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार को लेकर पैकेज दिए जाने का भी बड़ा फैसला लिया है।