ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

Patna News: नीतीश कुमार ने लालू यादव पर किया तीखा हमला, बोला-“20 साल से पहले कोई कुछ करता था, हम लोग आगे कभी इधर-उधर नहीं करेंगे"

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी नेता लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अब बिहार की राजनीति में इधर-उधर नहीं होंगे। उन्होंने कहा, "20 साल से पहले कोई कुछ करता था, हम गलती से दो बार उधर चले गए, लेकिन यह लोग कुछ खास किया है?"

11-Jul-2025 11:29 AM

By First Bihar

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी नेता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में जो कुछ भी हुआ, उसमें उनका कोई विशेष योगदान नहीं है। "20 साल से पहले कोई कुछ करता था, हम गलती से दो बार उधर चले गए, लेकिन यह लोग कुछ खास किया है?" उन्होंने आगे कहा कि अब बिहार में राजनीति का नया दौर शुरू होगा और वे आगे कभी इधर-उधर नहीं होंगे, बल्कि सब साथ मिलकर विकास के रास्ते पर चलेंगे।


नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं की स्थिति बेहद कमजोर थी, लेकिन उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले और योजनाएं शुरू की हैं। "हमने महिलाओं को 50% आरक्षण दिया, हर संभव सुविधा मुहैया कराई। पहले महिलाएं पूछती थीं, पर अब वे सम्मान के साथ बेहतर जीवन जी रही हैं। उनका पहनावा भी पहले से काफी बेहतर हो गया है।" मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं को सरकार की प्राथमिकता बताया और कहा कि उनका उद्देश्य महिलाओं का जीवन सम्मानजनक और सुरक्षित बनाना है।


उन्होंने कहा, "हमने महिलाओं के लिए हर स्तर पर काम किया है और भविष्य में भी इसी प्रकार काम जारी रहेगा। हम हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं और लगातार प्रयास कर रहे हैं।" नीतीश कुमार ने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि बिहार अब विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, और सभी वर्गों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है।

रिपोर्ट- प्रेम राज