ब्रेकिंग न्यूज़

बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान

Bihar News: 'माननीयों' को पटना में जमीन का 'प्लॉट' मिलेगा...खुद के लाभ के लिए साथ खड़ा हुआ पक्ष-विपक्ष

Bihar Vidhanparishad: विधायकों-विधान पार्षदों को पटना में अपना घर होगा. बिहार विधान परिषद में आज एक स्वर से यह मांग उठाई गई. सभापति ने भी इसमें सहमति दी. इस मुद्दे पर सरकार भी साथ खड़ी हो गई.

19-Mar-2025 01:25 PM

By Viveka Nand

Bihar Vidhanparishad:  बिहार के माननीयों को पटना में अपना घर मिलेगा. बिहार विधान परिषद में आज एक स्वर से यह मांग उठाई गई. सभापति ने भी इसमें सहमति दी. सिर्फ सहमति ही नहीं दी बल्कि सरकार से आग्रह किया कि सदस्यों को घर मिलना चाहिए. रिटायरमेंट के बाद राजधानी में घर नहीं होने पर, बेटा-बेटी ताने मारता है. सभापति ने सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार और वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी से कहा कि आपलोग इसमें हस्तक्षेप करिए . राजधानी में सदस्यों के लिए घर दिलाने में मदद करिए, क्यों कि विधायकों-विधान पार्षदों को भाड़े पर घर नहीं मिलता है. ऐसी छवि बन गई है. ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी  जमीन उपलब्ध कराने की है. 

अपने लाभ के लिए पक्ष-विपक्ष साथ-साथ

सदस्यों को पटना में प्लॉट देने के सवाल पर सबसे पहले नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा जवाब देने उठे. उन्होंने कहा कि विधायकों-विधान पार्षदों को पटना में जमीन का प्लॉट देने का मामला सहकारिता विभाग से जुड़ा है. उनके विभाग का यह मामला नहीं है. सहकारिता मंत्री ही इस पर जवाब दे सकते हैं. इस पर सभापति ने कहा कि सवाल भी सहकारिता विभाग से ही है. हम मंत्री विजय बाबू से कहेंगे कि इसके लिए समय दीजिए. सदस्यों का एक शिष्टमंडल इनसे जाकर मिले. इस पर विजय चौधरी ने सदन में कहा कि सहकारिता विभाग के मंत्री प्रेम कुमार सक्षम हैं. वे कल ही विधानसभा में प्रेम बरसा रहे थे. आज यहां बरसाने वाले हैं. इतना सुनते ही सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार ने विप में खड़े होकर कहा कि हम सदस्यों की चिंता से खुद को जोड़ते हैं. सोमवार को ही इस पर बैठक करेंगे. पक्ष-विपक्ष के पांच सदस्य आयें, अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे. सरकारी भूमि पर बात हो जाएगी. विभाग के स्तर से रास्ता निकालेंगे और मुख्यमंत्री की सहमति से सदस्यों को राजधानी में जमीन का प्लॉट दिलाने की कोशिश करेंगे. 

प्रेम बाबू से मूसलाधार प्रेम बरसा दिया....

सहकारिता मंत्री ने जब राजधानी में माननीयों को जमीन का प्लॉट आवंटन पर सकारात्मक जवाब दिया. इसके बाद मंत्री विजय चौधरी खड़े हुए. उन्होंने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि प्रेम बाबू प्रेम बरसाएंगे, इस सदन में तो मूसलाधार प्रेम बरसा दिए.