Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
14-Jan-2026 06:11 PM
By First Bihar
PATNA: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन कल पटना आयेंगे। पटना पहुंचने के बाद वो भाजपा नेताओं से मिलेंगे। मकर संक्रांति के अगले दिन 16 जनवरी को नितिन नबीन चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया है। नितिन नबीन ने इस भोज में शामिल होने के लिए बिहार के नेताओं को आमंत्रित किया है।
वही बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब औपचारिक रूप से जेपी नड्डा की जगह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। मकर संक्रांति के बाद चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसी चर्चा है कि नितिन नबीन 19 जनवरी को नोमिनेशन करेंगे। जिसके बाद 20 जनवरी को निर्विरोध ताजपोशी का ऐलान हो सकता है।
46 साल की आयु में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले नितिन नबीन बीजेपी के इतिहास के सबसे युवा अध्यक्षों में से एक होंगे। बिहार से आने वाले नितिन नबीन 5 बार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी हैं।