Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar expressway projects : बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे और डबल डेकर फ्लाईओवर सहित सड़क निर्माण की नई सुविधाएँ; जानिए बजट की ख़ास बातें पुजारी हत्याकांड! में बड़ा फैसला, दो महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 52 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन/रद्द करने का निर्देश Bihar Budget 2026-27: दिल्ली मुंबई के बाद अब देश के इस राज्यों में बनेगा बिहार भवन, बजट भाषण में सरकार का एलान; जानिए ख़ास बातें Bihar Budget 2026-27 : जानिए बिहार बजट में किस विभाग को मिला कितना पैसा, कौन रहा सबसे आगे तो कौन पीछे Bihar Budget 2026-27 : बिहार के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; रोजगार -नौकरी समेत इन चीजों पर होगा अधिक फोकस
14-Dec-2025 07:00 PM
By First Bihar
Nitin Nabin: नीतीश सरकार में मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा आलाकमान ने उन्हें पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। नितिन नवीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वे नीतीश सरकार में पथ निर्माण तथा नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
इस बड़ी जिम्मेदारी के मिलने के बाद नितिन नबीन देर शाम बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रहे। नितिन नबीन ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा।
नितिन नवीन ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं, उन्होंने एक कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले व्यक्ति को पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्लियामेंट्री बोर्ड के सभी सदस्य का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया है।
पार्टी के संगठन को बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने में हम अपना पूरा योगदान देंगे। पूरे देश में भाजपा कैसे आगे बढ़े इसके लिए हम काम करेंगे। सबका साथ सबका विकास की सोच से काम करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी मजबूत बने, इसे आगे बढ़ाएंगे। अंत में उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हैं, जिनकी बदौलत आज हम यहां हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की राजनीति से एक बार फिर राष्ट्रीय नेतृत्व को मजबूत किया है। पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रह चुके और वर्तमान में बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड के इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। वर्ष 2006 से लगातार बांकीपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे नितिन नवीन को यह अहम जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है, जब पार्टी संगठन को युवा और ऊर्जावान नेतृत्व की जरूरत महसूस की जा रही थी। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
नितिन नवीन को मिली इस नई जिम्मेदारी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नितिन नवीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे युवा, मेहनती और संगठन में लंबे अनुभव वाले नेता हैं। विधायक और मंत्री के रूप में उनका रिकॉर्ड सराहनीय रहा है और उन्होंने जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम किया है। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि उनकी ऊर्जा और समर्पण पार्टी को आने वाले समय में और अधिक सशक्त करेगा।
भाजपा कोटे से बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इसे पार्टी और बिहार दोनों के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। सम्राट चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन लंबे समय से एक साधारण कार्यकर्ता की तरह संगठन के लिए काम करते आए हैं और आज वे भाजपा के एक सशक्त युवा चेहरे के रूप में सामने हैं। ऐसे युवा नेता को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलना बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
इधर, बिहार भाजपा कार्यालय में ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह दिन बिहार और भाजपा दोनों के लिए यादगार है। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती से किसी नेता का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना पूरे प्रदेश के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार भी जताया। नितिन नवीन को बधाई देने वालों में सहयोगी दल भी पीछे नहीं रहे। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लगभग 45–46 वर्ष की उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना न केवल नितिन नवीन, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसे नितिन नवीन की मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।
संजय झा ने यह भी कहा कि नितिन नवीन लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री के रूप में बेहतर कार्य कर रहे हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक रहे, जिनका सभी राजनीतिक दलों से सम्मानजनक संबंध रहा है। विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन की सक्रिय भूमिका और शानदार प्रदर्शन ने उनकी इस नियुक्ति को और मजबूत आधार दिया है। नितिन नवीन छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर भाजपा संगठन में विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं। वे पार्टी के अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी हैं।
45 वर्षीय नितिन नवीन ने सड़क निर्माण मंत्री के रूप में अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई है। उन्हें आधुनिक सोच, तेज निर्णय क्षमता और ऊर्जावान नेतृत्व के लिए जाना जाता है। बांकीपुर सीट से नितिन नवीन की राजनीतिक यात्रा 2006 के उपचुनाव से शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज की। नवंबर 2025 के चुनाव में उन्होंने 98,299 मत प्राप्त कर राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51,936 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया, जो अब तक की उनकी सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश इकाई में भी बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।




पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट