ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर

Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान भाजपा नेता नितिन नवीन और उम्मीदवार शिवेश कुमार ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। नितिन नवीन के पास 1.16 करोड़ की चल संपत्ति जबकि शिवेश कुमार के पास 2.72 करोड़ की अचल संपत्ति है।

06-Mar-2026 07:43 AM

By First Bihar

Bihar Rajya Sabha Election : राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के साथ ही उम्मीदवारों की संपत्ति का भी खुलासा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा उम्मीदवार शिवेश कुमार ने अपने-अपने हलफनामे में आय, चल-अचल संपत्ति और देनदारियों से जुड़ी जानकारी दी है।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हलफनामे के अनुसार उनकी कुल चल संपत्ति करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये है। वहीं उनकी पत्नी के पास 84 लाख रुपये की चल संपत्ति है। नितिन नवीन के नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 1 करोड़ 47 लाख रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है।


हलफनामे के मुताबिक नितिन नवीन के पास 55 हजार रुपये नकद हैं, जबकि विभिन्न बैंकों में उनके करीब 62 लाख रुपये जमा हैं। वाहन के तौर पर उनके पास एक स्कॉर्पियो और एक इनोवा क्रिस्टा कार है। हालांकि उन पर करीब 32 लाख रुपये का लोन भी बकाया है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है। राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करते समय उन्होंने अपने एफिडेविट में यह सभी जानकारी दी है।


वहीं भाजपा के दूसरे उम्मीदवार शिवेश कुमार ने भी अपने हलफनामे में आय और संपत्ति का ब्यौरा दिया है। दस्तावेज के अनुसार उनकी वार्षिक आय 24 लाख 35 हजार रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की वार्षिक आय 6 लाख 57 हजार रुपये है।


शिवेश कुमार के पास 2 लाख 24 हजार रुपये नकद हैं और विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थानों में करीब 24 लाख रुपये जमा हैं। वाहन के रूप में उनके पास स्कॉर्पियो, मारुति और इनोवा क्रिस्टा कार है। उनकी कुल चल संपत्ति लगभग 98 लाख रुपये बताई गई है।


अचल संपत्ति की बात करें तो शिवेश कुमार के पास करीब 2 करोड़ 72 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इसके अलावा उन्होंने हलफनामे में बताया है कि उनके पास एक रिवॉल्वर और एक राइफल भी है। वहीं उन पर करीब 12 लाख 20 हजार रुपये का लोन भी बकाया है।


शैक्षणिक योग्यता के अनुसार शिवेश कुमार ने वर्ष 1987 में बीए ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की थी। उन्होंने भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते समय अपने एफिडेविट में आय और संपत्ति से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की है।


राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए इन हलफनामों के जरिए उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति और संपत्ति का पूरा विवरण सामने आया है, जिससे मतदाताओं और जनता को नेताओं की वित्तीय स्थिति के बारे में पारदर्शी जानकारी मिलती है।