ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / bihar / patna-news / BIG BREAKING: नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद दिलीप जायसवाल और विजय कुमार...

BIG BREAKING: नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद दिलीप जायसवाल और विजय कुमार सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास विभाग से इस्तीफा दे दिया। अब पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दिलीप जायसवाल और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी विजय कुमार सिन्हा को सौंपी गई है।

16-Dec-2025 06:40 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की राजनीतिक गलियारों से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आ रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नबीन ने जिन दो विभाग पथ निर्माण और नगर विकास एवं आवास के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब उन विभागों की जिम्मेदारी अब दो बीजेपी नेताओं को दिया गया है। 


पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दिलीप जायसवाल को दी गयी है। वही नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग विजय कुमार सिन्हा को सौंपा गया है। जब तक मंत्रिमंडल में नये लोग शामिल नहीं हो जाते हैं तब तक ये दोनों विभागों को ये संभालेंगे।  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और खनन विभाग के साथ साथ नगर विकास विभाग एवं आवास विभाग को विजय सिन्हा संभालेंगे। वही दिलीप जायसवाल उद्योग विभाग के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग को संभालेंगे।


दरअसल दोनों विभाग बिहार सरकार के मंत्री और बांकीपुर विधायक नितिन नबीन संभाल रहे थे। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। वे पथ निर्माण विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भाजपा की ओर से उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद उन्होंने मंत्रिमंडल से हटने का फैसला लिया। 


नितिन नवीन लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में संगठन और सरकार, दोनों स्तरों पर अहम भूमिका निभाई है। नीतीश सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने पथ निर्माण और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कई योजनाओं को गति दी। सड़कों के निर्माण, शहरी आधारभूत संरचना के विकास, आवास योजनाओं और नगर निकायों को सशक्त बनाने के लिए उनके कार्यकाल को खासा अहम माना जाता है।


भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में नितिन नवीन की बढ़ती भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह पद संगठन के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसके माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक फैसलों को देशभर में लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नवीन ने यह स्पष्ट किया कि वे पूरी तरह से संगठनात्मक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, इसी कारण उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। ऐसे में अब तय माना जा रहा है जल्द ही नितिन नवीन भाजपा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।