ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / patna-news / जद(यू) प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों के साथ निशांत ने किया संवाद,...

जद(यू) प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों के साथ निशांत ने किया संवाद, कहा..आप लोग ही पार्टी के विचारों के ध्वजवाहक हैं

पटना में जेडीयू प्रवक्ताओं के साथ निशांत कुमार ने बैठक कर पार्टी के विचारों और नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए।

21-Mar-2026 10:34 PM

By First Bihar

PATNA: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ताओं के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने बैठक की। जिसमें पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार सहित कई प्रवक्ता शामिल हुए। राष्ट्रीय और प्रदेश प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों के साथ निशांत कुमार ने संवाद किया। 


नीरज कुमार ने बताया कि आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण थी। निशांत ने सभी लोगों की बातों को सुना और कहा कि पिताजी ने जो काम किया है उन कामों को आगे भी जनता के बीच ले जाना है और जनता के बीच जाकर उन कामों को बताना है कि किस तरीके से उन्होंने बिहार की तरक्की के लिए काम किया है। उन्होंने कैसे बिहार को विकास के रास्ते पर लाया यह भी लोगों को बताने की जरूरत है। 


नीरज कुमार ने आगे कहा कि आज की बैठक के बाद यह पता चल गया कि नीतीश कुमार ने जो विरासत बनाया है उस विरासत को जानदार शानदार तरीके से निशांत ही चलाएंगे। हालांकि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही वहां पहुंच गए थे और उन्होंने भी पार्टी के प्रवक्ताओं से बातचीत की।


वही निशांत कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बैठक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज पटना में जद(यू) के राष्ट्रीय और प्रदेश प्रवक्ताओं तथा मीडिया पैनलिस्टों के साथ संवाद किया। इस संवाद में जद(यू)आईटी के मुख्यालय प्रभारी भाई मनीष भी शामिल हुए। ये लोग ही पार्टी के विचारों के ध्वजवाहक हैं। इनके विचारों को सुनना पिताजी के राजनीतिक दर्शन की यात्रा को समझने की तरह था। 


मैंने पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह कई वरिष्ठ लोगों की बातों को सुना। समझा। सभी लोगों के अदम्य,अद्भुत उत्साह ने मेरी विचार यात्रा को शक्ति दी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि जद(यू) के विशाल परिवार को हमलोग साथ मिलकर और सशक्त बना पायेंगे। मिलकर नई ऊंचाई पायेंगे।news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

news image