ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / bihar / patna-news / निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और...

निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

जेडीयू कार्यालय में निशांत कुमार ने राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार में दंगा और हिंसा आम थी, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खत्म किया।

23-Mar-2026 02:48 PM

By First Bihar

PATNA: राम मनोहर लोहिया के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के कार्यालय पहुंचे। जहां जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान निशांत कुमार ने 2005 से पहले की सरकार पर तंज कसा। कहा कि 2005 से पहले बिहार में कितना दंगा और हिंसा हुआ करता था जिसे रोकने का काम पिताजी ने किया। 


जेडीयू नेता निशांत कुमार जनता दल यूनाईटेड के दफ्तर पहुंचे। जहां जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ करीब एक घंटे तक बैठक की। सरकार के स्वरूप और संगठन को लेकर चर्चा हुई। निशांत कुमार आज पहली बार ज्यादा समय तक मीडिया से बातचीत की। राम मनोहर लोहिया की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


 इस मौके पर उन्होंने लोहिया जी को याद किया। मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि पिताजी लोहिया जी को अपना गुरू समझते थे। उनके विचारधारा से जुड़े रहे उन्हें आदर्श समझते थे। निशांत ने कहा कि एक बार गांधी मैदान में लोहिया जी की भाषण को पिता जी ने सुना और उनसे वो काफी प्रभावित हुए। तब से वो लोहिया जी के शिष्य बन गये। लोहिया जी का सिद्धांत रहा हैं कि नर-नारी समानता, जाति रंग का भेदभाव नहीं होना चाहिए, आर्थिक समानता और सत्य अहिंसा। 


लोहिया जी के इसी सिद्धांत को पिताजी ने अपनाया। जिसे जनता के हित के लिए राज्य में लागू किया। उन्होंने महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण दिये। पिता जी भी हर जाति के लोगों को साथ लेकर चले। पिता जी भी सत्य के रास्ते पर चले और सदा इमानदार रहे। उन्होंने कभी अहिंसा नहीं की। निशांत ने कहा कि जब उन्हें 2005 में सरकार मिली थी तब कितना दंगा होता था, जिसे रोकने का काम पिता जी ने किया।  उन्होंने बिहार दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रदेशवासियों को देते हुए कहा कि आज हम लोग बिहार दिवस मना रहे हैं। हमें बिहार की गौरवशाली इतिहास, समृद्धि और संस्कृति पर गर्व है। 



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और जदयू नेता निशांत कुमार गांधी मैदान पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि लोगों में अब भी जागरूकता की कमी है, जिसे दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने का काम और बेहतर तरीके से करें।


उन्होंने यह भी कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उनके पिता नीतीश कुमार ने काफी काम किया है और इस विभाग में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो उनकी ही देन हैं। निशांत कुमार ने आगे कहा कि पिछले 20 वर्षों में उनके पिता ने जो विकास कार्य किए हैं, वैसा काम पहले किसी ने नहीं किया, और यह बिहार के विकास को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।