बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
01-Feb-2026 11:07 AM
By First Bihar
Union Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सदन के पटल पर रखा। उन्होंने स्पीकर को संबोधित करते हुए कहा, “सर, आपकी अनुमति से मैं 16वें फाइनेंस कमीशन की रिपोर्ट संसद में प्रस्तुत करना चाहती हूं।” इसके बाद उन्होंने बजट भाषण की शुरुआत माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर का उल्लेख करते हुए की।
सीतारमण ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला रोडमैप है। उन्होंने बताया कि जब 12 वर्ष पहले मौजूदा सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब देश की आर्थिक स्थिति चुनौतियों से भरी हुई थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने निरंतर और योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की नीति को केंद्र में रखकर सरकार ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा दिया है। ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘पीएलआई स्कीम’ जैसी पहलों से न सिर्फ औद्योगिक विकास को गति मिली, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने राजकोषीय घाटे पर लगातार नजर रखी है और वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता दी है।
सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि बीते वर्षों में भारत ने वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बावजूद मजबूती दिखाई है। कोविड महामारी और अंतरराष्ट्रीय संकटों के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने लचीलापन दिखाया और विकास की राह पर आगे बढ़ी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य समावेशी विकास है, जिसमें गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग सभी को साथ लेकर चलना शामिल है। वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यह बजट देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर एक और मजबूत कदम साबित होगा और आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करेगा।
सीतारमण ने कहा कि हमने लोगों की यूनिवर्सल सर्विस पर ध्यान दिया है। इससे 7% की ग्रोथ रेट हासिल करने में मदद मिली है। हम विकसित भारत के विजन की तरफ काम करते रहेंगे। हम ग्लोबल मार्केट के साथ लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के विजन के साथ अलाइन रहेंगे। सीतारमण ने कहा कि हम दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की तरफ बढ़ रहे हैं। हमने तय किया है कि ग्रोथ के नतीजे किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं तक पहुंचें।