ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / Patna News: पटना जंक्शन पर नई सुविधा की शुरुआत, अब लाइन में लगने...

Patna News: पटना जंक्शन पर नई सुविधा की शुरुआत, अब लाइन में लगने का झंझट हुआ खत्म; करना होगा सिर्फ यह काम

26-Feb-2025 06:46 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल यूटीएस टिकट प्रणाली शुरू की है। इस नई सेवा के तहत यात्री अब स्टेशन परिसर में घूमते-फिरते टीटीई से ऑन-द-स्पॉट टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इससे टिकट काउंटर पर लंबी कतारों से छुटकारा मिलेगा और यात्रियों को अधिक सहूलियत होगी।


दरअसल, महाकुंभ के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह अनूठी पहल की है। अब टिकट काउंटर पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री प्लेटफॉर्म पर घूमते हुए भी टीटीई से संपर्क कर टिकट खरीद सकते हैं। इस नई प्रणाली के तहत टीटीई के पास एक खास मशीन उपलब्ध करवाई गई है, जिसमें यात्रियों की यात्रा से जुड़ी जानकारी जैसे ट्रेन का नाम, गंतव्य स्थान और यात्रा की श्रेणी दर्ज की जाती है। 


इसके बाद मशीन से तुरंत टिकट प्रिंट होकर निकल जाता है, जिसे यात्री ऑन-द-स्पॉट प्राप्त कर सकते हैं। पटना जंक्शन पर इस सेवा की शुरुआत से यात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है। खासकर उन यात्रियों के लिए यह सुविधा फायदेमंद साबित हो रही है, जो अंतिम समय में स्टेशन पहुंचते हैं और टिकट काउंटर तक नहीं जा पाते।


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस सेवा से स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रित होगी और समय की बचत होगी। इससे खासतौर पर दैनिक यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों और आकस्मिक यात्रियों को फायदा होगा। इस नई सेवा के तहत कई यात्रियों को चलते-फिरते टिकट प्रदान किए। कई यात्रियों ने रेलवे प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सुविधा बेहद उपयोगी है और इससे यात्रा का अनुभव और भी सहज हो गया है।