ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

Bihar News: बिहार के इन 15 नगर निकायों में बनेंगे नए प्रशासनिक भवन, सरकार ने जारी किए आदेश

Bihar News: बिहार के 15 नगर निकायों में नए प्रशासनिक भवन बनेंगे. इन भवनों के निर्माण से नए नगर निकायों में कार्यालय संचालन सुव्यवस्थित हो जाएगा. इसको लेकर विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है.

Bihar News

29-Apr-2025 03:22 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: राज्य के नवगठित नगर निकायों में कार्यालय संचालन को सुचारू एवं व्यवस्थित करने के उद्देश्य से नगर विकास एवं आवास विभाग ने प्रशासनिक भवन/नगर सरकार भवन बनाने की योजना को स्वीकृति देनी शुरू कर दी है। विभाग ने 120 नए नगर निकायों में से 15 नगर निकायों में प्रशासनिक भवन के निर्माण का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, इसमें तीन पुराने नगर परिषद- तेघड़ा, बलिया एवं शिवहर भी शामिल हैं, जिनके पास अभी तक अपना कार्यालय भवन उपलब्ध नहीं था। 


विभाग की तरफ से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नगर निकायों का कार्य व्यवस्थित तरीके से संचालित करने हेतु उनके पास स्थायी कार्यालय भवन का होना जरूरी है। विभाग ने नए नगर निकायों को आदेश दिया है कि यदि कार्यालय किसी अन्य भवन या किराये के मकान में संचालित हो रहा है, तो निर्धारित मॉडल प्राक्कलन के अनुरूप नई भूमि का चयन कर अंचलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए उसे विभाग को   उपलब्ध कराया जाए, ताकि भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके। 


नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि शहरी विकास को गति देने के लिए नए नगर निकायों में जल्द ही स्थायी प्रशासनिक भवनों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन भी नए नगर निकायों का कार्यालय समुदायिक भवन में, प्रखंड कार्यालय में, किराये पर या किसान भवन अथवा अन्य भवन में चल रहा है, उन नगर निकायों को भूमि की विवरणी, नजरी नक्शा एवं अनापत्ति सहित प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।


तीन नगर परिषद के अलावा जिन नए नगर पंचायतों में प्रशासनिक भवन के निर्माण का आदेश जारी किया गया है उनमें अकबरनगर, पावापुरी, कटोरिया, शेखोपुर सराय, परबत्ता, हसनपुरा, इटाढ़ी, काको, मुरौल, घोसी, चण्डी और सरैया शामिल हैं।


विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि नगर सरकार भवन/प्रशासनिक भवन निर्माण हेतु नगर परिषद के लिए 16 हजार वर्गफीट और नगर पंचायत के लिए 10,760 वर्गफीट जमीन की आवश्यकता  होती है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में बनने वाले प्रशासनिक भवन के लिए लगभग ढाई करोड़ (2.49 करोड़ रुपये) की लागत से निर्माण कार्य होगा, वहीं नगर परिषद में बनने वाले प्रशासनिक भवन के लिए लगभग पांच करोड़ (4.98 करोड़ रुपये) की लागत से निर्माण कार्य किया जायेगा। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।