बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका
15-Feb-2026 09:33 AM
By First Bihar
Aadhaar New App : आधार कार्ड को डिजिटल रूप से अधिक सुरक्षित और उपयोग में आसान बनाने के उद्देश्य से UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप पुराने mAadhaar ऐप का एडवांस और हाई-टेक वर्जन बताया जा रहा है। नया ऐप एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिससे स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को आधार से जुड़ी सुविधाएं पहले से ज्यादा सरल और सुरक्षित तरीके से मिल सकेंगी।
नए आधार ऐप की सबसे खास बात यह है कि अब एक ही मोबाइल फोन में परिवार के कई सदस्यों के आधार प्रोफाइल को जोड़ा जा सकता है। इस ऐप में उपयोगकर्ता अपने आधार कार्ड के अलावा परिवार के अधिकतम पांच अन्य सदस्यों की प्रोफाइल भी जोड़ सकते हैं। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों और बच्चों को आधार सेवाओं का लाभ आसानी से दिलाना है। कई बार परिवार के बुजुर्ग या छोटे बच्चे स्मार्टफोन का उपयोग नहीं कर पाते हैं, ऐसे में घर का कोई एक सदस्य उनके आधार को अपने फोन के जरिए मैनेज कर सकता है।
इस ऐप के जरिए यात्रा या होटल में चेक-इन के दौरान फिजिकल आधार कार्ड साथ रखने की जरूरत भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। अब उपयोगकर्ता एक ही मोबाइल फोन से सभी सदस्यों की डिजिटल आईडी दिखा सकते हैं। ऐप में उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करके पहचान सत्यापित की जा सकती है। इससे दस्तावेज खोने या चोरी होने की आशंका भी कम हो जाती है।
सुरक्षा के लिहाज से भी यह ऐप काफी मजबूत बनाया गया है। इसमें हर प्रोफाइल पासवर्ड और बायोमेट्रिक लॉक से सुरक्षित रहती है। उपयोगकर्ता चाहें तो किसी भी सदस्य की प्रोफाइल को अलग से लॉक कर सकते हैं, जिससे गलत इस्तेमाल की संभावना खत्म हो जाती है। इसके अलावा नई प्रोफाइल जोड़ते समय फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी दी गई है, जिससे पहचान की पुष्टि और अधिक सुरक्षित तरीके से हो सके।
परिवार के सदस्य की प्रोफाइल जोड़ने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले नया आधार ऐप खोलना होगा। इसके बाद लेफ्ट साइड में प्रोफाइल फोटो के पास दिए गए ‘Add Profile’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। फिर जिस सदस्य का आधार जोड़ना है, उसका 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद उस सदस्य के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी डालकर वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद नई प्रोफाइल सफलतापूर्वक ऐप में जुड़ जाएगी और उपयोगकर्ता आसानी से प्रोफाइल के बीच स्विच कर सकेंगे।
हालांकि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि परिवार के सदस्य का मोबाइल नंबर उनके आधार से लिंक हो। साथ ही प्रोफाइल जोड़ते समय आधार कार्ड के अनुसार सही नाम और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। कुल मिलाकर नया आधार ऐप डिजिटल पहचान को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।