ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल

सावन की सोमवारी को NDA विधायकों के लिए मटन पार्टी, विधायक दल की बैठक में परोसा गया स्पेशल डिश 'मटन रोगन जोश'

सावन की सोमवारी के दिन NDA विधायक दल की बैठक में 'मटन रोगन जोश' परोसा गया। सवाल ये उठ रहा है कि जब लालू ने राहुल गांधी को सावन में मटन खिलाया था तो बीजेपी ने बवाल मचा दिया था, अब उसके विधायक खुद मटन खा रहे हैं?

21-Jul-2025 06:10 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA: करीब दो साल पहले की बात है, जब सावन के महीने में लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपने घर में मटन खिलाया था. इसके बाद बीजेपी ने लालू औऱ राहुल पर जमकर जुबानी तीर चलाये थे. सावन के महीने में मटन कैसे खा लिया. अब उसी बीजेपी की कहानियां सामने आ रही है. आज सावन की सोमवारी थी और पटना में एनडीए विधायकों की बैठक बुलाई गयी थी. बैठक के बाद विधायकों को भोजन में मटन परोसा गया.


खास कश्मीरी स्टाइल में बने मटन को परोसा गया

दरअसल, आज से बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र शुरू हुआ है. विधानमंडल सत्र को लेकर एनडीए यानि बीजेपी औऱ जेडीयू के विधायकों की साझा बैठक बुलाई गयी थी. विधानसभा के सेंट्रल हॉल में ये बैठक हुई. बैठक में जमकर बहस और हंगामा की खबर पहले ही आ चुकी है. अब दूसरी दिलचस्प खबर सामने आयी है. 


बैठक के बाद विधायकों के भोजन की व्यवस्था थी. इसमें कई तरह के व्यंजन थे. लेकिन एक आइटम खास था. विधायकों के लिए मटन रोगन जोश का भी इंतजाम था. सूत्रों ने बताया कि विधायकों के लिए खाना का ठेका लेने वाली कैटरिंग एजेंसी को मटन का इंतजाम करने का आर्डर दिया गया था. 


क्या है मटन रोगन जोश?

बता दें कि मटन रोगन जोश एक कश्मीरी डिश है. इसमें बकरे के मांस को कश्मीरी मिर्च, सुगंधित मसालों के साथ पकाया जाता है. मटन रोगन जोश तैयार करने के लिए धीमी आंच पर बकरे के मांस को पकाया जाता है. मटर रोगन जोश कश्मीरी लोगों के प्रमुख आहार में शामिल है..


ललन सिंह की पार्टी पर मचा था बवाल

वैसे, एनडीए विधायक दल की बैठक से पहले जेडीयू के नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी पर भी सियासी बवाल मचा था. ललन सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में अपने हजारों समर्थकों के लिए भोज का इंतजाम किया था. उसमें हजारों किलो मटन परोसा गया था. 


ललन सिंह की मटन पार्टी को लेकर ही विपक्षी दल बीजेपी से सवाल पूछ रहे थे. आरजेडी, कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी से पूछा था कि लालू यादव और राहुल गांधी के मटन खाने पर आसमान सिर पर उठा लेने वाले भाजपा नेता अब चुप क्यों हैं. अब उन्हें एक और मुद्दा मिल गया है.