जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
17-Nov-2025 09:28 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार चुनाव के रिजल्ट आने के बाद नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। 19 नवंबर को एनडीए के विधायकों की बैठक होगी। जिसमें नेता चुना जाएगा। इसके अगले दिन 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण गांधी मैदान में होगी। इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देश के केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और बड़े-बड़े नेता शामिल होंगे। इसमें समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। इस बात की जानकारी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी।
मिली जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले 19 नवंबर को नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे जिसके बाद सत्रहवीं बिहार विधानसभा भंग हो जाएगी। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक आज संपन्न हुई। 15 मिनट चली कैबिनेट की बैठक में 3 प्रस्तावों पर मुहर लगी।
बैठक के बाद कैबिनेट की अनुशंसा को राजभवन जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपा। इस दौरान सीएम के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। 22 मिनट राजभवन में रहने के बाद सीएम नीतीश आवास पर लौट गये जहां उन्होंने पार्टी के वरीय नेताओं के साथ बैठक की।