Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम
29-Dec-2025 09:38 PM
By First Bihar
PATNA: ग्रामीण विकास मंत्री और जदयू विधायक श्रवण कुमार विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक बनाये गये हैं, वही बीजेपी के विनोद नारायण झा उप मुख्य सचेतक बनाये गये हैं। साथ ही 8 सचेतक भी बने हैं। संसदीय कार्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बनाये गये 8 सचेतक की लिस्ट में किनका नाम है नीचे देखिये।
NDA ने अपने मुख्य और उप मुख्य सचेतक सहित 8 सचेतकों के नाम की घोषणा कर दी है। जदयू के श्रवण कुमार को मुख्य सचेतक और बीजेपी के विनोद नारायण झा को उप मुख्य सचेतक बनाया गया है। संसदीय कार्य विभाग ने सोमवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
मुख्य सचेतक को मंत्री का दर्जा और उपमुख्य सचेतक व अन्य सचेतकों को राज्य मंत्री का दर्जा मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन सभी की मनोनयन प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें औपचारिक रूप से मान्यता प्रदान की। यह मनोनयन 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा।
मुख्य सचेतक और सचेतकों की सूची:
मुख्य सचेतक: श्रवण कुमार (जदयू) – वर्तमान में ग्रामीण विकास मंत्री और विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक
उप मुख्य सचेतक: विनोद नारायण झा (BJP)
सचेतक: कृष्ण कुमार ऋषि, मंजीत कुमार सिंह, राजू तिवारी, सुधांशु शेखर, कुमार शैलेन्द्र, रामविलास कामत, अरुण मांझी, गायत्री देवी