ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / bihar / patna-news / BIHAR NEWS : नवादा से पटना तक DMU ट्रेन सेवा इस दिन से...

BIHAR NEWS : नवादा से पटना तक DMU ट्रेन सेवा इस दिन से होगा शुरू, वारसलीगंज-शेखपुरा होते हुए पहुंचेगी पटना

BIHAR NEWS : नवादा जिले के लोगों का वर्षों पुराना सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है। अब उन्हें सीधे राजधानी पटना से जोड़ा जाए। 29 सितम्बर से नवादा से शेखपुरा और बरबीघा होकर पटना तक सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत

28-Sep-2025 01:44 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS : नवादा जिले के लोगों का वर्षों पुराना सपना आखिरकार पूरा होने जा रहा है। अब उन्हें सीधे राजधानी पटना से जोड़ा जाए। 29 सितम्बर से नवादा से शेखपुरा और बरबीघा होकर पटना तक सीधी ट्रेन सेवा की शुरुआत होने वाली है। इस ट्रेन का औपचारिक शुभारम्भ 29 सितम्बर को किया जाएगा, जिसके बाद आम जनता इसके जरिए यात्रा कर सकेगी।


अब तक नवादा के लोगों को पटना जाने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। उन्हें गया, किऊल या जहानाबाद होकर पटना पहुँचना पड़ता था, जिससे समय भी अधिक लगता था और खर्च भी ज्यादा आता था। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से अब सीधे नवादा से पटना तक यात्रा करना आसान हो जाएगा। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रियों को आरामदायक सफर का भी अनुभव मिलेगा।


रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 75272 नवादा पटना डीएमयू की शुरुआत 29 सितंबर से होगी। यह ट्रेन पटना और नवादा के बीच चलेगी। जिसमें वारसलीगंज, काशीचक, शेखपुरा, मतोखर,सरसा जमालपुर, अंबा, बिहार शरीफ, पुनपुन, परसा बाजार होते हुए पटना आएगी। इसके साथ ही इसके जाने का रास्ता भी इसी रुट से होगा। 


इस नई ट्रेन सेवा का असर केवल यात्रियों की सुविधा तक ही सीमित नहीं रहेगा। पटना से सीधा रेल संपर्क होने के बाद व्यापारियों को राजधानी में अपने सामान की आपूर्ति करने में आसानी होगी। वहीं शिक्षा और रोजगार के अवसर तलाशने वाले युवाओं को भी पटना आने-जाने में सहूलियत होगी। इससे नवादा, शेखपुरा और बरबीघा के छात्रों को भी बड़ा फायदा मिलेगा क्योंकि अब उन्हें पटना के बड़े शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँचने में कम समय लगेगा।


नवादा से सीधे पटना तक ट्रेन सेवा शुरू होने की खबर से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। लोग मानते हैं कि यह केवल यातायात की सुविधा नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। लंबे समय से स्थानीय लोग इस ट्रेन सेवा की मांग कर रहे थे। अब जब यह मांग पूरी हो रही है तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों और रेलवे प्रशासन का आभार जताया जा रहा है।


रेलवे प्रशासन के अनुसार, 29 सितम्बर को इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय सांसद, विधायक और रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन के बाद ट्रेन की नियमित समय सारणी और किन-किन स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा, इसकी जानकारी भी साझा की जाएगी।


इस ट्रेन सेवा को नवादा जिले के लिए विकास की नई राह माना जा रहा है। अब जिले का सीधा संपर्क राजधानी पटना से जुड़ जाएगा। इससे न केवल व्यापार और शिक्षा को बल मिलेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच आसान होने से मरीजों और उनके परिजनों को भी बड़ी राहत मिलेगी।