ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Namo Bharat train : पटना से मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी नमो भारत ट्रेन,...

Namo Bharat train : पटना से मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी नमो भारत ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

Namo Bharat train : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार दौरे के दौरान राज्य में रेलवे सुविधाओं को विकसित करने से जुड़े कई ऐलान किए। ऐसे में उन्होंने पटना से मुजफ्फरपुर के बीच नमो भारत ट्रेन चलाने की बात कही है।

10-Feb-2025 07:16 AM

By First Bihar

Namo Bharat train : बिहार की राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर के बीच नमो भारत ट्रेन चलाई जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह घोषणा की है। यह बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन होगी। रेल मंत्री ने कहा कि यह ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। अगले पांच सालों में बिहार में रेलवे की सूरत बदल जाएगी। राज्य में 95 हजार करोड़ रुपये की लागत से रेलवे सुविधाओं का विकास होगा।


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 4553 करोड़ रुपये की लागत से नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा लाइन का दोहरीकरण किया जा रहा है। दोहरीकरण के बाद इस इलाके में अमृत भारत, वंदे भारत, नमो भारत जैसी ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। आने वाले दिनों में बेतिया वासियों को उनकी ऐतिहासिक धरोहर रेलवे स्टेशन पर ही देखने को मिल जाएगी।


वहीं, बेतिया स्टेशन का चयन 98 अमृत रेलवे स्टेशनों में किया गया है। रेलवे यहां विकास के साथ विरासत को सहेजने का भी काम कर रहा है। इस स्टेशन को बेतिया राज के कॉन्सेप्ट पर बनाया जाएगा। इसी तरह रक्सौल जंक्शन का निर्माण नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के कॉन्सेप्ट पर किया जाएगा। क्योंकि यह स्टेशन बिहार को नेपाल से जोड़ता है। 


इधर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बिहार दौरे के दौरान नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बिहार की राजधानी पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन इसी साल शुरू होने की पूरी संभावना है। इससे यूपी और बिहार, दोनों ही राज्यों के लोगों को लाभ मिलेगा।