ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / patna-news / नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया,...

नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा

नालंदा में महिला के साथ सरेराह बदसलूकी का मामला लोकसभा तक पहुंचा। सांसद पप्पू यादव ने स्पीडी ट्रायल और दोषियों को कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग की।

02-Apr-2026 07:56 PM

By First Bihar

DELHI: बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर (ढिबरा) गांव में महिला के साथ हुई कथित अमानवीय मामला अब लोकसभा तक पहुंच गया है। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सदन में इस घटना को उठाते हुए कहा कि यह केवल एक अपराध नहीं, बल्कि मानवता और सभ्य समाज को झकझोर देने वाली दरिंदगी है। 


उन्होंने आरोप लगाया कि महिला को अर्धनग्न कर सड़कों पर घसीटा गया, जो मणिपुर की घटना की पुनरावृत्ति है. उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई और घटना का वीडियो भी वायरल किया गया। पप्पू यादव ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि बिहार में दिनदहाड़े इस तरह की घटना ने कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।


लोकसभा में अपनी बात रखते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पीड़िता का पति बाहर काम करता है और महिला जब अपना पैसा मांगने गई, तभी कुछ युवकों ने उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने कहा कि यह घटना मणिपुर जैसी शर्मनाक तस्वीरों की याद दिलाती है, जिसे पूरे देश और दुनिया ने देखा था। 


सांसद ने सदन में कहा कि नालंदा की यह घटना सिर्फ एक जिला या एक थाना क्षेत्र का मामला नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और न्याय से जुड़ा राष्ट्रीय सवाल है। उन्होंने सरकार से पूछा कि आखिर ऐसे अपराधियों में कानून का डर क्यों खत्म हो गया है और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती बर्बरता पर अब तक कठोर कार्रवाई क्यों नहीं दिख रही है।


पप्पू यादव ने अपने वक्तव्य में बिहार के विभिन्न जिलों में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ सामने आ रही अन्य घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि यह एक खतरनाक सामाजिक और प्रशासनिक विफलता का संकेत है। उन्होंने मांग की कि नूरसराय की घटना सहित ऐसे सभी मामलों में स्पीडी ट्रायल की व्यवस्था की जाए, ताकि पीड़िताओं को समय पर न्याय मिल सके और अपराधियों में भय पैदा हो। सांसद ने यह भी कहा कि छात्रावासों और संवेदनशील संस्थानों में बच्चियों की सुरक्षा को लेकर अलग और कड़ा कानून बनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि जिस भी थाना क्षेत्र में बच्चियों या महिलाओं के साथ यौन शोषण की गंभीर घटना हो, वहां के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर तत्काल निलंबन जैसी कार्रवाई की जाए।


सांसद पप्पू यादव ने विशेष रूप से नालंदा की इस घटना, एक नीट अभ्यर्थी से जुड़े मामले और अन्य गंभीर यौन अपराधों में त्वरित सुनवाई करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे मामलों में उदाहरण पेश करने वाली सजा नहीं होगी, तब तक समाज में बेटियों और महिलाओं के प्रति सुरक्षा का भरोसा कायम नहीं हो सकेगा। उनके अनुसार, यह समय राजनीतिक बयानबाजी का नहीं, बल्कि निर्णायक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई का है।


इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ता राजू दानवीर ने भी नालंदा की इस घटना की कड़ी भर्त्सना की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है तथा सभ्य समाज में ऐसी दरिंदगी की कोई जगह नहीं हो सकती। राजू दानवीर ने कहा कि पीड़िता को त्वरित न्याय मिलना चाहिए और दोषियों पर ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी अपराधी इस तरह की घिनौनी हरकत करने का साहस न कर सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाए।