ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति

Vande Bharat Express: बिहार को मिलने जा रही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस रूट पर चलाने की तैयारी; रेल मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट

Vande Bharat Express: मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली रूट पर जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू होगी। सेमी हाई-स्पीड ट्रेन से दिल्ली का सफर 5-6 घंटे तक कम होगा।

25-Dec-2025 03:03 PM

By FIRST BIHAR

Vande Bharat Express: बिहार को आने वाले समय में मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली तक एक लंबी दूरी की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन मुजफ्फरपुर-जंक्शन से राष्ट्रीय राजधानी तक सेवा प्रदान करेगी। 


इस ट्रेन का संचालन शुरू होने का समय अभी तय नहीं किया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसदों और अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि आने वाले दिनों में इस रूट पर वंदे भारत चलाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।


दरअसल, मुजफ्फरपुर के सांसद और केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग रखी थी। सांसद ने बताया कि फिलहाल अन्य सूचीबद्ध रूटों पर ही वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन भविष्य में दिल्ली-मुजफ्फरपुर रूट को भी वंदे भारत से जोड़ा जाएगा।


सांसद ने यह भी कहा कि वंदे भारत ट्रेन रोजाना शाम को मुजफ्फरपुर से चलेगी और सुबह तक दिल्ली पहुंच जाएगी। इससे मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार के लोगों को राष्ट्रीय राजधानी तक जाने में सुविधा होगी। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से दिल्ली जाने का समय 18 घंटे से घटाकर लगभग 12-13 घंटे में पूरा हो सकेगा, जिससे यात्रियों को 5-6 घंटे की महत्वपूर्ण बचत होगी।