ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड

मुन्देश्वरी कॉलेज में बी.एड. सत्र 2025–27 के लिए दिक्षारंभ समारोह, शिक्षक और शिक्षा के महत्व पर डाला गया प्रकाश

मुन्देश्वरी कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2025–27 के छात्रों के लिए दिक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पाठ्यक्रम की जानकारी, नैतिक मूल्यों और अनुशासन पर विशेष बल दिया गया।

25-Aug-2025 07:39 PM

By First Bihar

PATNA: मुन्देश्वरी कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन में शुक्रवार, दिनांक 25 अगस्त 2025 को बी.एड. सत्र 2025–27 के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दिक्षारंभ समारोह (Induction Meet) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रम की संरचना, शिक्षण पद्धतियों तथा शैक्षणिक गतिविधियों से परिचित कराना था।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुई। इसके बाद आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर महोदया ने प्रेरणादायी संबोधन देते हुए छात्रों का स्वागत किया और शिक्षक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।समारोह में कॉलेज के संकाय सदस्यों ने बी.एड. पाठ्यक्रम की रूपरेखा, शैक्षणिक नियमावली, नैतिक मूल्यों और अनुशासन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही छात्रों के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने आत्म-परिचय देकर सक्रिय भागीदारी दिखाई।


कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। छात्रों ने कविता, गीत, और समूह प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं ने अपने विचार साझा किए और आने वाले दो वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में अपने योगदान को लेकर उत्साह और प्रतिबद्धता व्यक्त की।