अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत
27-May-2025 03:06 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव दूसरे बच्चे के बाप बन गए हैं। लालू यादव और राबड़ी देवी अपने इकलौते पोते के आगमन से काफी खुश हैं। दोनों दादा-दादी की खुशी का ठिकाना नहीं है। तेजस्वी यादव को सोशल मीडिया पर ढेरों बधाई भरा संदेश लोग दे रहे हैं। वही विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने भी तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को पुत्ररत्न की प्राप्ति के लिए विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुबारकबाद दी है। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने अपने फेसबुक वॉल पर तेजस्वी यादव को मुबारकबाद देते हुए लिखा, "नेता प्रतिपक्ष और मेरे छोटे भाई तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न प्राप्ति पर दिली मुबारकबाद।"
उन्होंने आगे ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि तेजस्वी यादव के जीवन में खुशियां और भी बढ़ें, और उनका परिवार सदा मुस्कुराता रहे। नन्हे भतीजे को भी उन्होंने ढेर सारा प्यार दिया है।वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी तेजस्वी यादव के पुत्ररत्न की प्राप्ति पर बधाई दी है। उन्होंने कहा पिता और पुत्र का जीवन खुशियों से भरा रहे, यही कामना है।
