बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
22-Aug-2025 09:10 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज महागठबंधन के संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में प्रदेश के 13 करोड़ लोगों के हक और अधिकार के लिए सड़कों पर उतरे हैं।
उन्होंने कहा कि आज सरकार के वोट चोरी करने की नियत के खिलाफ हम सड़कों पर हैं। वोट ही हमारी ताकत है और अब उसी को लूटा जा रहा है। आजादी के बाद बाबा साहेब ने हम सभी को वोट का अधिकार दिया। अगर यह गरीबों और पिछड़ों को यह अधिकार नहीं होता, तो लालू यादव बिहार के सीएम नहीं बनते और मैं मंत्री नहीं बनता।
उन्होंने कहा कि आज हमारे पास वोट की ताकत है तभी हमारी बातों को सुना जाता है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं। सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनको वोट चोरी नहीं करना था, तो मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव क्यों किया?
वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन के वोट को नुकसान पहुंचाकर सरकार बनाने की कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि बिहार के बांग्लादेशी हैं, पाकिस्तानी हैं, नेपाली हैं? सवाल किया कि चुनाव आयोग को बताना चाहिए कि जिनके नाम काटे गए हैं, उनमें कितने विदेशी हैं?
उन्होंने कहा कि आज बिहार में भ्रष्टाचार है, किसी भी प्रमाणपत्र को बनाने के लिए पैसा मांगा जा रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बिहार में किसी हाल में वोट चोरी नहीं करने देंगे। भाजपा को यहां मुंह की खानी पड़ेगी। बिहार के लोग जागरूक हैं। बिहार के लोगों के वोट की रक्षा करने के लिए हम लोग मजबूती के साथ खड़े हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।






बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...