बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
15-Jul-2025 10:11 PM
By First Bihar
PATNA:- बिहार में सरकार का इकबाल खत्म हो गया है, ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन हत्या नहीं हो रही। यह कहना है कि विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी का...जिन्होंने यह बातें पटना से सटे पुनपुन में कही..दरअसल वो सुरेंद्र केवट के परिजनों से मिलने आए थे और इस दौरान उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा दिया। मुकेश सहनी ने इस दौरान नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि सुरेंद्र केवट का हत्यारा कोई भी हो, उसे कठोर सजा मिलनी चाहिए।
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज कहा कि बिहार सरकार का इकबाल खत्म हो गया है और अपराधी बेखौफ हो गए हैं। कोई ऐसा जिला नहीं है जहां प्रतिदिन गोलियां नहीं चल रही हैं और लोगों की जान नहीं जा रही है। उन्होंने कहा कि थाना, पुलिस सुस्त है और शराब की होम डिलीवरी में लगी हुई है। सरकार चुनावी मोड में है और मुख्यमंत्री अस्वस्थ हैं। उनका सरकार पर से नियंत्रण हट चुका है।
पटना के बेहरवा पंचायत के शेखपुरा गाँव में खेत पटाने के दौरान सुरेंद्र केवट की हत्या कर दी गई। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी आज गाँव में जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी घटना हो रही है, हमलोग जा रहे हैं। मुकेश सहनी इस दौरान पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की है। अधिकारी ने भरोसा दिया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वीआईपी नेता ने इसके लिए उच्च अधिकारियों से मिलने की बात कही।
वीआईपी के प्रमुख श्री सहनी ने कहा कि आज मछली की तरह आम लोगों को मारा जा रहा है। उन्होंने मृतक के परिजनों को भरोसा दिया कि आरोपी को सजा दिलाने का काम वीआईपी करेगी। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई है, सरकार को अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधी कोई भी हो, उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए और सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अब इस सरकार को बदलने की जरूरत है, तभी बिहार में अपराधियों का बोलबाला समाप्त होगा। इस सरकार को बदलेंगे तभी गरीबों का राज होगा।