ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर

अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी

शहादत दिवस पर मुकेश सहनी ने अमर शहीद जुब्बा सहनी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके नाम पर राजनीति तो खूब हुई, लेकिन मुजफ्फरपुर के उनके पैतृक गांव चैनपुर तक आज भी विकास नहीं पहुंच सका।

11-Mar-2026 05:02 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज अमर शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष और साहस हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। 


इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम सभी अमर शहीद जुब्बा सहनी को याद कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि इनके नाम पर राजनीति तो खूब की गई लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची है। आज भी उनके स्मारक तक पहुंचने के लिए सड़क जैसी सुविधा नहीं है।  


उन्होंने कहा कि यहां की सत्ताधारी एनडीए सरकार के नेता 21 साल से सत्ता में रहने का दम्भ भरते हैं, लेकिन अमर शहीद का पैतृक गांव मुजफ्फरपुर का चैनपुर आज भी विकास की किरण पहुंचने का इंतजार कर रहा है। आज तक उस गाँव को राजस्व गांव का दर्जा नहीं मिल पाया है। 


'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि शहीद जुब्बा सहनी के परिवार के लोग भी किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे हैं। उन्हें भी सरकार की उन नजरों का इंतजार है जिससे उनके और स्वतंत्रता सेनानी के इस पैतृक गाँव की किस्मत बदल सके। वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस गाँव में आकर लोगों द्वारा घोषणाएं नहीं की गईं। घोषणाएं खूब की गईं, लेकिन उन घोषणाओं को ज़मीन पर नहीं उतारा गया।