Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
13-May-2025 07:58 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार सरकार ने तमाम शिक्षकों एवं पुस्कालयाध्यक्षों को वेतन जारी कर दिया है। इस बात की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि वेतन भुगतान के लिए 28 अरब से अधिक की राशि सरकार ने जारी कर दी है।
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत जिला परिषद् एवं विभिन्न नगर निकायों के तहत स्वीकृत पद के विरूद्ध कार्यरत माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन भुगतान हेतु कुल 28,18,62,96,000/- (अठ्ठाईस अरब अठ्ठारह करोड़ बासठ लाख छियान्वे हजार रूपये) मात्र के सहायक अनुदान की स्वीकृति एवं विमुक्ति की स्वीकृति प्रदान की दी गई।
सम्राट चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत जिला परिषद् एवं विभिन्न नगर निकायों के तहत स्वीकृत पद के विरूद्ध कार्यरत माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन भुगतान हेतु कुल उपबंधित राशि 28,18,62,96,000/- (अठ्ठाईस अरब अठ्ठारह करोड़ बासठ लाख छियान्वे हजार रूपये) मात्र की राशि उपबंधित है, जिसकी विमुक्त की जानी थी।
राज्य के माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत जिला परिषद्, विभिन्न नगर निकायों एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत माध्यमिक शिक्षक / उच्च माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतन भुगतान हेतु सहायक अनुदान वेतन के रूप में राशि उपलब्ध कराया जाता है।