ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Patna Crime News : पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो गांजा के साथ होमगार्ड का बेटा गिरफ्तार; ट्रक के तहखाने से मिला नशे का जखीरा

मोकामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक के तहखाने से करीब 400 किलो गांजा बरामद किया। मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें सालिमपुर थाना के होमगार्ड का पुत्र भी शामिल है।

09-Mar-2026 03:08 PM

By First Bihar

Patna Crime News : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 400 किलो गांजा बरामद किया है। यह गांजा उत्तराखंड से आ रहे एक कंटेनर ट्रक के अंदर बने गुप्त तहखाने में छिपाकर लाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।


गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तराखंड से आ रहे एक कंटेनर ट्रक के जरिए भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ने तुरंत इसकी जानकारी बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) को दी। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई और मोकामा थाना क्षेत्र के फोरलेन मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। इसी दौरान संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।


ट्रक में बना था गुप्त तहखाना

जब पुलिस ने कंटेनर की बारीकी से जांच की तो उसमें एक गुप्त तहखाना बनाया गया था। इसी तहखाने के अंदर बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने जब उस हिस्से को खोलकर देखा तो वहां से करीब 400 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही ट्रक को जब्त कर लिया और उसमें सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार तस्करों में होमगार्ड का बेटा भी शामिल

गिरफ्तार किए गए तस्करों में सालिमपुर थाना में तैनात एक होमगार्ड जवान बंगाली प्रसाद का पुत्र भी शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा ट्रक मालिक का पुत्र और एक व्यापारी भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे बिहार में कहां पहुंचाया जाना था।


घटना के बाद बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार मोकामा थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी कर ही रही थी कि पटना के एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों और बरामद सामान को पटना ले जाया गया। अब इस पूरे मामले को लेकर पटना में ही आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने की बात कही जा रही है।


पहले भी पकड़ी गई थी गांजे की खेप

गौरतलब है कि इससे पहले 22 फरवरी को भी बख्तियारपुर इलाके में गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी गई थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह आशंका जताई जा रही है कि बिहार के रास्ते बड़े स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश की जा रही है।


मामला दर्ज, जांच जारी

इस मामले में मोकामा थाना में कांड संख्या 122/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह को बड़ा झटका लगा है और आगे भी इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।