ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Mokama Firing : मोकामा फायरिंग केस मामले में सोनू सिंह और रौशन हुए...

Mokama Firing : मोकामा फायरिंग केस मामले में सोनू सिंह और रौशन हुए अरेस्ट, मुंशी के घर ताला लगाने का है आरोप

Mokama Firing : बिहार के मोकामा में दूसरी बार फायरिंग की घटना हुई है। इस बार गोलीबारी सोनू-मोनू के मुंशी रहे मुकेश के घर पर हुई। इसके बाद अब सरेंडर कर दिया है

24-Jan-2025 09:14 AM

By First Bihar

Mokama Firing : मोकामा के पंचमहला थानांतर्गत नौरंगा जलालपुर गांव में बुधवार की दोपहर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी क्षेत्र में तनाव है। इसके बाद अब इस मामले में आरोपी सोनू सिंह ने आज सुबह पंचमहला थाना में जाकर सरेंडर कर दिया है। इसके आलावा रौशन कि भी गिरफ़्तारी हुई है। इस बात की पुष्टि बाढ़ SDPO राकेश कुमार ने की है।  सोनू के ऊपर इनके ऊपर मुंशी के साथ मारपीट करने और उसके घर पर ताला लगाने का आरोप है। जबकि रौशन अनंत सिंह का समर्थक है।


अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में 3 लोगों पर FIR दर्ज करवाया गया है। जिसमें मुकेश सिंह जिनके घर पर सोनू-मोनू के तरफ से तालाबंदी करने की बात कही जा रही है उन्होंने दर्ज करवाया है।  मुकेश सिंह ने इसको लेकर सोनू-मोनू पर नामजद FIR दर्ज करवाया है।  इसके अलावा एक FIR सोनू की मां उर्मिला देवी के तरफ से अनंत सिंह व समर्थकों के विरुद्ध दर्ज करवाया गया है। जिसमें मुखिया के आवास पर फायरिंग करने की बात कही जा रही है। जबकि तीसरा FIR पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस के तरफ से ताला खोलने के दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की की बातों का जिक्र किया गया है।  


घटना के पीछे एक मकान का विवाद बताया जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, सोनू - मोनू गिरोह ने गांव के एक परिवार के साथ मारपीट की और उन्हें मकान से बाहर निकाल कर ताला जड़ दिया था। इस मामले की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अनंत सिंह ने समर्थकों के साथ सोनू-माेनू के घर पर धावा बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग होने लगी। एएसपी ने सोनू- मोनू के घर पर ही फायरिंग की बात स्वीकार की है। ग्रामीणों के मुताबिक, 50-60 राउंड से अधिक गोलियां चली थीं। इससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया था।


इधर, सूत्रों की मानें तो फायरिंग में शहनौरा निवासी उदय यादव के गर्दन में गोली लगी है। उसे बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है। ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार के बीच सोनू और मोनू फरार हो गए। दोनों भाई कुख्यात हैं। उन्होंने ट्रेन में लूटपाट से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद सुपारी लेकर हत्याएं भी करने लगे।