ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली

Mock Drill: कुछ ही घंटों में बजने वाला है सायरन, मॉक ड्रिल के लिए पटना समेत बिहार के 6 जिलों में बड़ी तैयारी, जान लीजिए..

Mock Drill: केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर पटना समेत बिहार के 6 जिलों में मॉक ड्रिल किया जाना है. शाम सात बजे से होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर तमाम तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

07-May-2025 03:56 PM

By FIRST BIHAR

Mock Drill: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवाद पर बड़ा हमला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के 250 से अधिक जिलों में मॉक ड्रिल करने का निर्देश जारी किया है। बिहार की राजधानी पटना समेत 6 जिलों में इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


पटना में जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। शाम सात बजे होने वाले मॉक ड्रिल से पहले जिला प्रशासन की तरफ से सिविल डिफेंस से जुड़े लोगों को ट्रैनिंग दी गई। इस दौरान उन्हें बताया गया कि सायरन बजने के बाद सड़कों पर गाड़ियों की लाइटें बंद करानी है। इसके साथ ही लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत देनी है।


पटना में 7 मई को शाम 7:00 बजे से लेकर 7:10 तक ब्लैकआउट होगा। सभी लाइट को बंद करके वॉर लाइट सिचुएशन से बचने की तैयारी की जाएगी। पटना में भी कल 7:00 से 7:10 तक पटना की बिजली काट दी जाएगी। पटना के लोगों से अपील है कि बिजली कटने के बाद रोशनी का उपयोग न करें। पटना में 80 जगह पर सायरन बजाया जाएगा। फायर ब्रिगेड और थानों की गाड़ियां सायरन बजाया जाएगा।


7 मई को सड़कों पर चलने वाले लोग भी गाड़ी के लाइट को बंद कर लेंगे। इमरजेंसी सुविधा एंबुलेंस को इस व्यवस्था से छूट रहेगी। सिविल डिफेंस, नागरिक सुरक्षा मंत्रालय, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन विभाग, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें इसमें शामिल रहेंगी। आपातकाल की स्थिति हो तो ही लाइट जलाएं लेकिन खिड़की पर मोटा कपड़ा लगाएं। शाम 6 बजकर 58 मिनट में सायरन बजेगा। सायरन बजने के बाद ब्लैक आउट हो जाएगा।


पटना के अलावा बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और बेगूसराय में मॉक ड्रिल करना है। पटना के साथ साथ अन्य जिलों में भी इसको लेकर सिविल डिफेंस से जुड़े लोगों को मॉक ड्रिल को लेकर ट्रेंड किया गया है। सभी जिलों में मॉक ड्रिल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नागरिकों से अपील की गई है कि वह जिला प्रशासन की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करें।