Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
28-Aug-2025 04:45 PM
By First Bihar
बिहार की राजधानी पटना में फिलहाल एक छात्रा की मौत का मामला सभी थमा भी नहीं होगा की नया मामला एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। यह मामला मनेर का बताया जा रहा है। जहां एक नबालिग की मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है और लोगों ने सड़क जाम कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, पटना से सटे मनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की बच्ची का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला है। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। परिजन का आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
वहीं,इस मामले में परिजन लगातार यही कह रहे थे कि गलत काम कर मासूम को मार डाला गया है। सूचना पर पुलिस टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि सुरागों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में FSL की टीम हर बिन्दू पर जांच कर रही है। मृत बच्ची के परिजनों के मुताबिक, वह जलावन के लिए लकड़ी लाने गई थी, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई और बगीचे में उसका शव पेड़ से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि नशेड़ियों ने पहले दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी।
इधर,घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मनेर-दानापुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और आगजनी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पीड़ित लड़की के परिजनों का आरोप है कि जब वह रिपोर्ट कराने थाने पहुंचे तो वहां से उन्हें भगा दिया गया।