PATNA: पूर्वोत्तर भारत के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व के विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। संस्थान के शुभम कुमार ऑल इंडिया रैंक 06 एवं 100 परसेंटाईल एन.टी.ए. स्कोर के साथ बने बिहार टाॅपर।
संस्थान के रेगुलर क्लासरूम प्रोग्राम के विद्यार्थियों ने अलग-अलग कैटेगरी में सर्वोच्च रैंक हासिल किया है। टाॅप परफोरमर्स में शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 06, दिवय ने ऑल इंडिया रैंक 79, गौरिका ने ऑल इंडिया रैंक 164, जय ने ऑल इंडिया रैंक 231, शुभम ने ऑल इंडिया रैंक 283, कौस्तुभ ने ऑल इंडिया रैंक 357, निषांत ने ऑल इंडिया रैंक 460 एवं सचिन ने ऑल इंडिया रैंक 553 हासिल किया है।
संस्थान के निदेशक श्री आनंद कुमार जायसवाल ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, उनकी टीम के अनुभवी अध्यापकों द्वारा की गई जी तोड़ परिश्रम एवं मेंटर्स की उच्च स्तरीय शिक्षण प्रणाली को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी और शिक्षक का जब बेहतरीन गठजोड़ होता है तो ही इस तरह के रिजल्ट होते हैं। मेंटर्स एडुसर्व द्वारा घोषित परिणामों में गुणवत्ता है एवं परिणामों की विश्वसनीयता मेंटर्स एडुसर्व की पहचान है।
श्री जायसवाल ने कहा कि जिन विद्यार्थियों का जे.ई.ई. मेन 2026 का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा या जिनका सेलेक्शन नहीं हुआ, उन्हें निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें पूरे विशवास के साथ एक और प्रयास करना चाहिए। मेंटर्स एडुसर्व द्वारा जे.ई.ई. (मेन एवं एडवांस्ड) 2027 हेतु नया रीपिटर बैच 23 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया जायेगा। इच्छुक विद्यार्थी इस कोर्स में कक्षा 10वीं/12वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्तांक या जे.ई.ई. के परफोर्मेंस के आधार पर छात्रवृत्ति के साथ डायरेक्ट एडमिशन ले सकते हैं।
मेंटर्स एडुसर्व में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6ठवीं से 12वीं एवं 12वीं पास विद्यार्थियों के लिए डायरेक्ट एडमिशन प्रक्रिया जारी है, जिसमें विद्यार्थियों को योग्यता के आधार पर छात्रवृत्ति व लगभग निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। सभी कोर्स के नये बैच 23 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहे हैंै। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी 9569668800 पर सम्पर्क कर सकते हैं।