ब्रेकिंग न्यूज़

बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर

Home / bihar / patna-news / पटना के बोरिंग रोड भीषण अगलगी की घटना, जूते-चप्पल की दुकान में लगी...

पटना के बोरिंग रोड भीषण अगलगी की घटना, जूते-चप्पल की दुकान में लगी आग, मौके पर मची अफरातफरी

आग के कारण आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। दुकान में रखे हजारों रुपये मूल्य के जूते-चप्पल जलकर खाक हो गए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान काफी भारी बताया जा रहा है।

11-Jun-2025 08:32 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां सबसे भीड़ भाड़ वाला इलाका बोरिंग रोड में भीषण अगलगी की घटना हुई है। बुधवार की शाम पौने 8 बजे के आस-पास अचानक एक जूते-चप्पल की दुकान में आग लग गयी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि चंद मिनटों में पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया। दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है।  हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। फायर बिग्रेड कर्मी आग को बुझाने में लगे हैं। दुकान में लगी आग को देखने के लिए वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों को वहां हटाया। अगलगी की घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। जूते-चप्पल की दुकान में आग लगने से आस-पास के दुकानदार काफी डर गये। 


आग के कारण आसपास की दुकानों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। दुकान में रखे हजारों रुपये मूल्य के जूते-चप्पल जलकर खाक हो गए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान काफी भारी बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने इलाके की बैरिकेडिंग कर दी है ताकि आम लोगों की आवाजाही रोकी जा सके। इस घटना में पूरा दुकान जलकर खाक हो गया है।


दुकान के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। इस हादसे ने फिर से शहर की मार्केटिंग दुकानों में फायर सेफ्टी उपायों की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा उपायों को और सख्ती से लागू करने की माँग की है।