ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी

Home / bihar / patna-news / पटना के इस इलाके की चमकी किस्मत, कई परियोजनाओं को मिली मंजूरी, लोगों...

पटना के इस इलाके की चमकी किस्मत, कई परियोजनाओं को मिली मंजूरी, लोगों को मिलेगी राहत

नगर पंचायत की अनुशंसा पर कई सड़कों को मंजूरी मिल गई है। इन सड़कों की मंजूरी से नौबतपुर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नौबतपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सरयुग मोची ने खुद इन सड़कों की सूची दी है।

18-Feb-2025 08:44 AM

By First Bihar

पटना के नौबतपुर में जल्द ही कई विआस कार्य किए जाएंगे। नगर पंचायत की अनुशंसा पर कई महत्वपूर्ण सड़कों को मंजूरी दी गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को यातायात संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। नौबतपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सरयुग मोची ने इस संबंध में जानकारी साझा की। अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋतुराज ने बताया कि इन प्रस्तावों के स्वीकृत होने से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और विकास की गति तेज होगी।


नगर पंचायत के अंतर्गत कई नई सड़कों के निर्माण और मरम्मत की योजना बनाई गई है। इनमें प्रमुख रूप से बिहटा-सरमेरा से चेसी स्कूल वाया रुस्तमगंज, शहरामपुर से तिल्लुचक घाट वाया मोहम्मदपुर और गोपालपुर, नौबतपुर बाजार (निसरपुरा लख) से अमरपुरा लख, बड़ी टंगरैला से बेदौली, सरासत से तिसखोरा, कृष्णा प्रसाद के घर से अभरनचक, स्टेट हाईवे 78 से हीराचक और एनएच 139 से छोटकी कोपा गांव वाली सड़क शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से आवागमन आसान होगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।


इसके अलावा, नौबतपुर लख से दरियापुर टोला वाया समनपुरा, नौबतपुर लख से शेखपुरा, चैनपुरा दरियापुर से नौबतपुर-बिक्रम नहर रोड, एनएच 98 से वीरपुर, करनपुरा से तिल्लु टोला बाबूपुर, हेमनचक गांव में देवी स्थान से लालबाबू सिंह के घर तक पीपीसी सड़क, खजुरी से पनहारा तक सड़क की मरम्मत, नगवां से तिसखोरा तक सड़क की मरम्मत और पितमास महादलित टोला से चाणक्या महादलित टोला तक सड़क के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।


इन सड़कों के निर्माण के बाद नौबतपुर का यातायात प्रबंधन अधिक सुगम और व्यवस्थित हो जाएगा। श्रीनगर मोड़ से नौबतपुर बाजार तक वाया बिहटा-सरमेरा रोड, रघुनाथपुर से दरियापुर अजवां, सर्वचक गांव में रामजन्म सिंह के घर से सुरक्षा बांध तक पीपीसी सड़क, नौबतपुर रोड से जानीपुर रोड, नौबतपुर-मसौढ़ी पथ से गोरैला तक और अकबरपुर से श्रीवर वाया सर्वचक सरिस्ताबाद रोड का भी विकास किया जाएगा।


पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी ने कहा कि इन योजनाओं के लागू होने से नौबतपुर की सूरत बदल जाएगी। वर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋतुराज ने बताया कि नगर पंचायत की अन्य समस्याओं को लेकर भी स्थानीय लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं और जल्द ही अन्य योजनाओं को भी स्वीकृति के लिए आगे भेजा जाएगा।


इन सड़कों के निर्माण से ना सिर्फ क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर होगी, बल्कि लोगों के जीवन में भी बड़ा बदलाव आएगा। प्रशासन ने जल्द ही इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है, जिससे नौबतपुर का बुनियादी ढांचा और अधिक मजबूत होगा।