पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
22-Jun-2025 06:06 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने तेजस्वी यादव की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार की सरकार गरीबों को समय-समय पर आर्थिक मदद करती है। इसीलिए सामाजिक सुरक्षा के तहत विधवा,दिव्यांग और विधवा के पेंशन को 400 के बजाय 1100 किया गया है। लेकिन इसका क्रे़डिट खुद लेने में तेजस्वी यादव जुटे हुए हैं।
तेजस्वी यादव को यह पता होना चाहिए कि जब भी उनको बिहार की जनता ने मौका दिया उन्होंने जनता के पैसे को लूटने का काम किया। तेजस्वी यादव अपने परिवार अपने भाई अपने माता-पिता से आगे किसी का भला नहीं किया। वहीं लालू प्रसाद यादव के एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने को लेकर कहा कि यह सभी को पता है कि राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? लालू प्रसाद यादव आगे जितने दिन वह रहेंगे पार्टी के खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। लालू के बाद आजीवन तेजस्वी यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।
आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू परिवार से ही कोई बनेगा किसी कार्यकर्ता को मौका नहीं मिल सकता। लेकिन हमारी पार्टी बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता कुछ भी बन सकता है। यही बीजेपी और आरजेडी के बीच अंतर है। आरजेडी परिवारवादी वाली पार्टी है जबकि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
बिहार में विभिन्न आयोग के गठन के बाद तेजस्वी ने कहा था कि एनडीए जमाई आयोग का भी गठन कर दें। तेजस्वी के इस बयान पर मंगल पांडेय ने कहा कि अगर हिम्मत है तो सोनिया और राहुल से ना पूछे कि प्रियंका को क्यों टिकट दिया? अपने पिता लालू यादव से जाकर पूछे की अपने बेटी को टिकट क्यों दिया? क्या उनकी बहन सिर्फ बहन है और कोई यादव परिवार की बहन क्या बहन नहीं है। ये लोग बहन को टिकट देकर बहनोई को मजबूत करते हैं।