ब्रेकिंग न्यूज़

पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड

Home / bihar / patna-news / स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव: प्रदर्शन कर रहे जन सुराज पार्टी के...

स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव: प्रदर्शन कर रहे जन सुराज पार्टी के नेताओं पर लाठीचार्ज

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के इस्तीफे की मांग को लेकर जन सुराज पार्टी ने पटना में जबरदस्त प्रदर्शन किया। कुढ़नी रेप पीड़िता की मौत के बाद स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पार्टी नेताओं ने मंत्री के आवास का घेराव किया।

23-Jun-2025 03:56 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ जन सुराज पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और उनके आवास का घेराव कर दिया। पटना में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के खिलाफ हल्ला बोलने सड़क पर उतरे जन सुराज के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मंत्री के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती पहले से की गई थी। 


पुलिस ने जन सुराज के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। जन सुराज के कार्यकर्ताओं को मंगल पांडेय के आवास के पास से हटाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। जन सुराज के कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री को पद से हटाए जाने की मांग कर रहे थे।


मुजफ्फरपुर के कुढ़नी रेप कांड मामले में पीड़िता की मौत के बाद जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पीएमसीएच में पीड़िता का सही समय पर इलाज नहीं हुआ जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। पीड़िता की मौत के बाद जन सुराज पार्टी ने बिहार की  स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। जन सुराज पार्टी ने बिहार में खराब स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 


स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, उपाध्यक्ष ललनजी, पूर्व विधायक किशोर कुमार सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिये गये जनसुराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने पर ले गयी है। जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही जनसुराज के नेता स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं।