बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
10-Mar-2025 08:35 AM
By First Bihar
Bihar News : 14 तारीख को पूरे देश में होली मनाई जाएगी और ऐसे में चिंतनीय बात यह है कि बिहार में बहुत तेजी से बर्ड फ्लू फ़ैल रहा है. बर्ड फ्लू की चिंता सरकार को अब सताने लगी है, इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने अपने अधिकारियों और डॉक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है.
स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडे ने बताया है हम लोग लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं, अन्य मंत्रालयों के साथ को-ऑर्डिनेशन कर बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं और निश्चिन्त रहें स्वास्थ्य विभाग हर विषय पर नजर बनाए हुए है.
मंगल पांडे ने यह भी बताया कि इस विषय पर लोगों के बीच बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान फैलाया जा रहा है, ताकि लोग इसकी चपेट में ना आएं. ज्ञात हो कि होली के मौके पर लोग बड़े चाव से चिकन-मटन का सेवन करते हैं.
ऐसे में बर्ड फ्लू की दस्तक और इसके बढ़ते हुए मामले आम जनमानस की चिंता को बढ़ाने का काम कर रहे हैं, ऐसे में आने वाले समय में चिकन से दूरी बना लेना ही लोगों के लिए उत्तम विकल्प होगा, हालांकि यह लोगों का निजी फैसला है मगर बात चिंतनीय है और सावधान रहने की जरुरत है, इससे कतई इनकार नहीं किया जा सकता.