ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / bihar / patna-news / गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग,...

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन

भाकपा-माले ने गैस संकट, बिजली दरों में बढ़ोतरी और महिला हिंसा के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन को पत्र लिखा है। गठबंधन से संयुक्त बैठक कराने और जन समस्या को लेकर आंदोलन किये जाने की मांग की है।

04-Apr-2026 03:47 PM

By First Bihar

PATNA: गैस संकट, बिजली दर में बढोतरी और महिला हिंसा पर भाकपा-माले ने संयुक्त आंदोलनात्मक पहलकदमी के लिए गठबंधन को पत्र लिखकर बैठक की मांग की। राज्य सचिव कुणाल के नाम से हस्ताक्षरित पत्र को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता का. के डी यादव और कमलेश शर्मा ने गठबन्धन के नेताओं से मुलाकात की।


पत्र में कहा गया है कि आज देश और दुनिया एक गहरे संकट के दौर से गुजर रही है. अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर थोपा गया युद्ध अब केवल क्षेत्रीय नहीं रहा, बल्कि उसके गंभीर असर पूरी दुनिया में दिखाई दे रहे हैं. भारत भी इससे अछूता नहीं है.  यहां एक गहरा ऊर्जा संकट आकार ले रहा है. रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम जनता का जीवन दूभर कर दिया है. लोग घंटों लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं, फिर भी समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही. ऊपर से लगातार बढ़ती कीमतें आम परिवारों की कमर तोड़ रही हैं.


बिहार की स्थिति और भी चिंताजनक है. नीतीश कुमार की साजिशपूर्ण विदाई के बाद बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि ने जनता पर दोहरी मार डाली है. चुनाव के समय 125 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की घोषणा हुई, लेकिन महज चार महीनों के भीतर नई दरें लागू कर और अलग-अलग समय पर महंगी बिजली थोपकर आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया गया है. यह जनता के साथ खुला विश्वासघात है.


साथ ही, महिलाओं के खिलाफ हिंसा की बाढ़ सी आ गई है. नालंदा की घटना घोर अमानवीय है और बिहार को शर्मसार करने वाला है. आज स्थिति यह है कि पहले से महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही जनता पर यह अतिरिक्त बोझ असहनीय हो चुका है. सरकार की नीतियां आम लोगों को राहत देने के बजाय उन्हें और संकट में धकेल रही हैं.


ऐसी गंभीर परिस्थिति में हमारी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि रसोई गैस, बिजली की लगातार बिगड़ती स्थिति और महिला हिंसा पर सरकार को तत्काल चेताया जाना चाहिए. इसके लिए इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों को एकजुट होकर जिला/ प्रखंड मुख्यालयों पर व्यापक और प्रभावी प्रतिवाद कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए. हम गठबंधन के सभी साथियों से अपील करते हैं कि इन ज्वलंत मुद्दों पर बिना देर किए एक संयुक्त बैठक बुलाई जाए और चरणबद्ध, निर्णायक आंदोलन की रूपरेखा तय की जाए.