Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री
24-Dec-2025 01:30 PM
By First Bihar
Mahindra and Mahindra: महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा आयोजित “उस्तादों का उस्ताद – महासंग्राम” एक कौशल आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रिलेशनशिप मैनेजर, टेक्निकल मैनेजर (COTEK) सहित महिंद्रा डीलरशिप पर कार्यरत सभी स्टाफ की तकनीकी समझ को बढ़ाने के लिए किया गया। इसके साथ ही, समस्या समाधान क्षमता, प्रोफेशनल दक्षता और भविष्य की ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के प्रति उनकी तैयारी का व्यापक मूल्यांकन करना था। यह महासंग्राम बिहार और झारखंड की सभी महिंद्रा डीलरशिप में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आयोजित किया गया।
दरअसल इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पूर्णिया में किया गया, जो महिंद्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की सिस्टर ऑर्गेनाइजेशन है। अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी सुविधाओं ने इस प्रतियोगिता को प्रभावी और व्यावहारिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। “उस्तादों का उस्ताद – महासंग्राम” में प्रतिभागियों की वर्तमान तकनीकी क्षमता के साथ-साथ भविष्य की मोबिलिटी के लिए उनकी तैयारी को परखा गया।
प्रतियोगिता में नए वाहन प्लेटफॉर्म, एडवांस इंजन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल सिस्टम, सेफ्टी फीचर्स, डिजिटल डायग्नोस्टिक टूल्स, BS6 फेज-2 नॉर्म्स, OBD सिस्टम, ECU एवं TCU की कार्यप्रणाली, सॉफ्टवेयर आधारित सिस्टम और उभरती ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों पर आधारित चुनौतियां शामिल थीं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की फॉल्ट डायग्नोसिस, रूट कॉज एनालिसिस, सिस्टम अंडरस्टैंडिंग, समस्या समाधान की गति और सटीकता का मूल्यांकन किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि डीलरशिप स्तर पर टीमें न केवल आज की तकनीक में दक्ष हों, बल्कि आने वाले वर्षों की टेक्नोलॉजी और बदलते बाजार परिदृश्य के लिए भी पूरी तरह तैयार रहें।
महिंद्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स ने इस महासंग्राम के माध्यम से यह सिद्ध किया कि पूरी डीलर टीम की तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक अनुभव और Future Readiness ही ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सबसे सशक्त उत्तर है। यह प्रतियोगिता बिहार और झारखंड की सभी डीलर टीमों की क्षमता और भविष्य की तैयारी का एक समग्र आकलन बनी। ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के एमडी श्री ब्रजेश मिश्रा और श्री राजेश मिश्रा की उपस्थिति ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया। डीलर टीम से असराफुल मंडल, मनीता ठाकुर, चिरंजीवी, राकेश,सुजाता,शहजादा और आशुतोष चंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
“उस्तादों का उस्ताद – महासंग्राम” ने यह स्पष्ट कर दिया कि महिंद्रा की डीलरशिप टीमें कौशल, तकनीकी समझ और Future Readiness के स्तर पर पूरी तरह सक्षम हैं। यह पहल महिंद्रा को वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए तैयार, विश्वसनीय और तकनीकी रूप से अग्रणी ब्रांड के रूप में स्थापित करती है।