25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Jan-2025 06:22 PM
By FIRST BIHAR
Patna To Prayagraj maha Kumbh: बिहार से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। पटना से प्रयागराज के बीच बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा शुक्रवार से दो बसों का परिचालन शुरू किया गया है। यह बसें प्रतिदिन पटना से प्रयागराज के बीच चलेगी।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालूओं के आवागमन की सुविधा के लिए 31 जनवरी से पटना-प्रयागराज के लिए दो बसों की सुविधा प्रारंभ की गई है। इन बसों का परिचालन 28 फरवरी तक होगा। यह नई बस सेवा यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी और दोनों शहरों के बीच यात्रा को आसान बनाएगी।
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य के सार्वजनिक परिवहन सेवा को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए नए मार्गों पर बसों का परिचालन किया जा रहा है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लगातार अपने यात्रियों को सुरक्षित, सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली यात्रा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रहा है। यह नई बस सेवा इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण प्रयास है।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बताया कि यह बस पटना से प्रयागराज वाया आरा, मोहनियां वाराणसी मार्ग पर चलेगी। पटना से यह रात्रि 8.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 4 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। प्रयागराज से रात्रि 10 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 5 बजे पटना पहुंचेगी।
पटना-प्रयागराज बस बांकीपुर, बस स्टैंड गांधी मैदान से खुलेगी। इस बस सेवा के तहत, पटना से प्रयागराज के लिए किराया 550 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। टिकट की बुकिंग बांकीपुर, बस स्टैंड के काउंटर पर करा सकेंगे। बस टिकट बुकिंग से संबंधित जानकारी 9576270194 एवं 8294042679 पर प्राप्त की जा सकती है।
पटना से प्रयागराज आने-जाने दोनों तरफ के लिए टिकट की बुकिंग एक साथ भी करा सकते हैं। इस सेवा के तहत दो टाटा नन-एसी बसें पटना और प्रयागराज के बीच 28 फरवरी 2025 तक नियमित रूप से चलेंगी। दोनों बस में 42 सीटें उपलब्ध हैं। इस सेवा के शुरू होने के बाद श्रद्धालु आराम से बिना किसी परेशानी के पटना से प्रयागराज पहुंचेंगे और महाकुंभ में संगम में आस्था का डुबकी लगा सकेंगे।