ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा

LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द

पटना में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। फुलवारीशरीफ में गैस एजेंसी सील, शाहपुर में छापेमारी कर 132 सिलेंडर जब्त, कई लोगों पर एफआईआर दर्ज।

13-Mar-2026 07:13 AM

By First Bihar

LPG Crisis Patna : बिहार में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उपभोक्ताओं की परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने गैस एजेंसियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को पटना जिला प्रशासन की टीम ने राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में कई गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया और कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की।


पटना सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने फुलवारीशरीफ स्थित सुलभ इंडेन गैस वितरक का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालक कार्यालय में मौजूद नहीं पाए गए। इस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने एजेंसी के कार्यालय को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। साथ ही फुलवारीशरीफ थाने में एजेंसी संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रशासन की ओर से संचालक को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) भी जारी किया गया है।


पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी एजेंसी या डीलर द्वारा कालाबाजारी या अनियमितता पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इसी बीच गैस सिलेंडर की आपूर्ति में गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। पटना सदर अनुमंडल के एक एलपीजी घरेलू गैस उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय मुकेश के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दीघा निवासी उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने इन्द्रपुरी स्थित मेसर्स उत्सव गैस सेवा में गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, लेकिन सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई। इसके बावजूद उपभोक्ता के मोबाइल पर मैसेज भेज दिया गया कि सिलेंडर की डिलीवरी कर दी गई है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।


एलपीजी गैस से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान और सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर 28 धावा दलों का गठन किया गया है, जो नियमित रूप से गैस एजेंसियों और संदिग्ध स्थानों पर जांच करेंगे। साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज करने के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 जारी किया है, जिस पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक शिकायत या सूचना दी जा सकती है।


इधर शाहपुर इलाके में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अनुमंडल प्रशासन की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कॉमर्शियल और घरेलू गैस के भरे और खाली कुल 132 सिलेंडर जब्त किए हैं। इन सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर रखा गया था। दोनों दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई एडीएसओ के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने गुरुवार देर रात की।


जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों और सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों और सिलेंडर वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी करें।


दूसरी ओर मसौढ़ी इलाके में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कई दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने अनुमंडल और जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द सामान्य करने की मांग की है।


स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए कई गैस डीलरों के यहां पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। प्रशासन ने गैस एजेंसी क्षेत्रों को विभिन्न सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल में विभाजित कर दंडाधिकारियों की तैनाती की है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा सके।


जिलाधिकारी ने कहा कि गैस कंपनियों और वितरकों के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध है। ऐसे में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या कृत्रिम संकट पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।